Beauty

पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए जरूर अपनाएं घरेलू नुस्खे, चंद सेकेंड में चमक उठेंगे पैर।

यदि पैरों में दाग धब्बे पड़ जाए तो यह पैरों की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए महिलाएं अक्सर पेडिक्योर का सहारा लेती हैं। यह प्रक्रिया पैरों को साफ करने और उसके दाग-धब्बे हटाने का कार्य करती है। हर किसी महिला की चाहत होती है उसके चेहरे के साथ पैर भी दाग-धब्बे मुक्त बनें। पैरों में यदि दाग धब्बे पड़ जाएँ तो यह आपकी सुंदरता को बिगाड़ने का कार्य करते हैं। इसलिए चेहरे के साथ आपको नियमित रूप से अपने पैरों की भी सफाई करते रहना चाहिए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पैरों से दाग धब्बे हटाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे।

पैरों से दाग धब्बे हटाने
courtesy google

Contents

पैरों से दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे :

बेदाग पैरों के लिए खीरे का प्रयोग –

पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके पैरों की त्वचा को चमकदार बनाने और दाग धब्बों को हटाने का कार्य करता है। इसका प्रयोग करने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले खीरे को छीलकर इसे पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे अपने पैरो पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद अपने पैरों को पानी से धो लें।

बेदाग पैरों के लिए चीनी का स्क्रब –

पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए चीनी के स्क्रब का प्रयोग करें। इस स्क्रब का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें मौजूद चीनी स्किन को हाइड्रेट रख उसमें नमी बनाने का कार्य करती है। इस स्क्रब का प्रयोग त्वचा से डेड सेल्स को हटा कर उसे दाग धब्बों से मुक्त करता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले एक बॉउल में 2 चम्मच चीनी और 4 चम्मच ऑलिव ऑयल को डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इससे पैरों की मसाज करें। 15 मिनट तक पैरों में लगा रहने दे फिर पैरों को धो लें। चीनी स्क्रब का प्रयोग हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर करें।

बेदाग पैरों के लिए एप्पल साइडर विनेगर –

पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग भी कर सकते हैं। यह स्किन के लिए अच्छे ब्लीच की तरह कार्य करता है। त्वचा के लिए इसका प्रयोग किया जाना बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह त्वचा से टैनिंग आदि की समस्या को भी दूर करता है। एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करने के लिए एक बॉउल में 6 चम्मच पानी लें और इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। अब इसे मिक्स करें और रुई की मदद से दाग धब्बों वाली जगह पर रगड़ें। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने से दाग धब्बे कम हो जाते हैं।

बेदाग पैरों के लिए नींबू के रस का प्रयोग –

पैरों से दाग धब्बे हटाने के लिए नींबू के रस का प्रयोग करें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी स्किन से दाग धब्बे हटाने का कार्य करता है। साथ ही यह स्किन के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसका प्रयोग करने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए एक नींबू लें ऐसे दो बराबर भागों में काटकर इसका रस एक कटोरी में इकट्ठा करें। इसके बाद रुई की मदद से दाग धब्बों पर लगाएं। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका प्रयोग करें।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *