होली में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स

होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल जरूर लगाएं।

आप चाहें तो एक चम्मच नारियल तेल, अरंडी का तेल और ऑर्गेनिक बादाम तेल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं।

यदि आप त्वचा पर तेल नहीं लगाना चाहते हैं तो आप होली खेलने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं।

होली खलेने से पहले अपने हाथों पर नारियल का तेल या फिर मॉइस्चराइजर अवश्य लगाएं।

अपने होठों को हानिकारक केमिकलयुक्त और रंगों से बचाने के लिए इनपर पेट्रोलियम जेली लगाएं।

नाखूनों को होली के रंग में रंगने से बचाने के लिए उन पर नेल पेंट जरूर लगाएं।

 यदि आप आंखों में लेंस लगाते हैं तो होली खेलने से पहले लेंस जरूर निकाल लें।

बालों को हानिकारक केमिकलयुक्त रंगों से बचाने के लिए आप बाजार में मिलने वाले रंग बिरंगे बालों वाले विग को सिर पर जरूर पहनें।