मधुमक्खी के बारे में रोचक तथ्य

एक मधुमक्खी अपनी पूरी ज़िंदगी में एक चम्मच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती है।

नर मधुमक्खी का काम सिर्फ रानी मक्खी से संबंध स्थापित करना होता है। नर मधुमक्खी संबंध स्थापित करने के बाद मर जाती है।

एक किलो शहद बनाने के लिए मधुमक्खियों को लगभग 40 लाख फूलो का रस चूसना पड़ता है और 90000 मील उड़ना पड़ता है।

शहद का रंग और स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि मधुमक्खी कौन से फूलो से रस इक्क्ठा कर रही है।

 मधुमक्खी की 5 आंखे होती है जिसमें दो बड़ी आंखे और माथे के ऊपर 3 आंखे होती हैं।

 मधुमक्खी के दो पेट होते है एक खाना खाने के लिए और दूसरा फूलो का रस इकट्ठा करने के लिए।

 गर्मियों के सीजन में एक रानी मक्खी हर दिन 1500 अंडे देती है।

मधुमक्खियों का छत्ता उनके पेट की ग्रंथियों से निकलने वाले मोम से बना होता है।