पृथ्वी के बारे में रोचक तथ्य

पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन के लिए सभी मूलभूत आवश्कताएँ मौजूद हैं।

पृथ्वी का निर्माण आज से लगभग 4.54 अरब वर्ष साल पहले हुआ था।

पृथ्वी के 70% पर पानी मौजूद है तथा शेष 30% ठोस जमीन है, जो समुद्र के स्तर से ऊपर है।

 पृथ्वी (EARTH) शब्द की उत्पत्ति पुराने अंग्रेजी शब्द EORÞE से हुई है।

पृथ्वी हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है जिसकी त्रिज्या 3,959 मील है।

सबसे पुराना ग्लोब 1492 में एक जर्मन खगोल विज्ञानी द्वारा बनाया गया था जिसका नाम मार्टिन बेहैम था।

14 फरवरी, 1990 को नासा के वोयाजर 1 अंतरिक्ष यान ने लगभग 4 अरब मील दूर से पृथ्वी की एक तस्वीर ली थी।

पृथ्वी से सूर्य की न्यूनतम दूरी 147.5 मिलियन किलोमीटर है और पृथ्वी से सूर्य की अधिकतम दूरी 152.1 मिलियन किलोमीटर है।