बुखार में क्या खाएं और क्या नहीं?

बुखार में क्या खाना चाहिए

 बुखार होने पर हल्का, कम तेल वाला, कम मिर्च मसाले वाले भोजन का सेवन करें।

बुखार आने पर उबली हुई सब्जियों का सेवन करें।

फीवर आने पर चीकू, अंगूर, पपीता, आलू बुखारा, चकोतरा, अनार, सेब और संतरा जैसे फलों का सेवन करें।

 बुखार के दौरान शरीर को डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहें।

फीवर आने पर ग्लूकोज, सुक्रोज, लेक्टोज को पानी में घोलकर पिएं, इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

बुखार में क्या नहीं खाना चाहिए

फ़ास्ट फ़ूड, जंक फ़ूड और बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

बुखार में ठंडा पानी, आइसक्रीम या फ्रिज में रखे किसी भी खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

बुखार में तला-भुना और डीप फ़्राईड, मिर्च-मसालेदार और गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए।