जल संरक्षण पर 10 लाइन निबंध

पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में पानी की अहम भूमिका होती है।

पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्से पर पानी मौजूद है जिसमें से मात्र 3 % पानी पीने के लिए उपलब्ध है।

पानी की कमी होने पर जीव जंतु मरने लगते हैं, पेड़ पौंधे सूखने लगते हैं और जमीन बंजर पड़ने लगती है।

 विश्व में बढ़ता प्रदूषण पानी को सीधे तौर पर प्रदूषित कर रहा है और पीने योग्य पानी को अशुद्ध करते जा रहा है।

भूमिगत जल पीने योग्य पानी का मुख्य स्रोत माना जाता है।

समुद्र में पाए जाने वाला पानी खारा होता है जो कि पीने योग्य नहीं होता है।

हम सभी को पानी को व्यर्थ में बहाना नहीं चाहिए, जितना जरूरी हो उतना ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

जलसंरक्षण का सबसे अच्छा तरीका बारिश के पानी का संचय करना है।