Health

World Food Safety Day 2020: जानिए क्या है इसका इतिहास और कब मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस।

World Food Safety Day 2020: हर साल 7 जून को सम्पूर्ण विश्व में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। सबसे पहले वर्ष 2018 में दिसंबर माह में (United Nations) संयुक्त राष्ट्र ने इसे खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया था। इसके बाद पहली बार वर्ष 2019 में ‘वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे’ मनाया गया था। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाए जाने का कारण लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
WHO के मुताबिक विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को मनाए जाने का मुख्य कारण लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और ये सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति तक सुरक्षित और पौष्टिक भोजन पहुंचे।

Contents

क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2020 की थीम –

हर साल संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के लिए थीम सुनियोजित करता है। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की कोई थीम जारी नहीं की गयी है। इस बार इसे वर्ष 2019 की थीम “Food safety, everyone’s business” के आधार पर ही मनाया जायेगा।

कैसे मनाया जायेगा वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2020 –

कोरोना महामारी के चले इस बार वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे वर्चूयली मनाया जायेगा। इसके तहत लोगों को स्वास्थय से जुड़े मुद्दों पर ऑनलाइन एक दूसरे के साथ चर्चा करने का मौका मिलेगा। इस पूरी चर्चा के दौरान लोग ऑनलाइन एक दूसरे के साथ अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही इस दौरान आप एक दूसरे के साथ अपनी प्रेरक कहानियों को भी साझा करते हूए उनके प्रेरणा ले सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा पर संयुक्त राष्ट्र के दिशा निर्देश –

*सरकारों को सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित कराना चाहिए।
*कृषि और खाद्य उत्पादन में अच्छी प्रथाओं और चलन को अपनाया जाए।
*व्यापारी यह सुनिश्चित करें कि खाद्य पदार्थ सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण हों।
*लोगों को सुरक्षित, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन प्राप्त करने का अधिकार है।
*इस बारे में आम उपभोक्ताओं को भी उचित जानकारी दी जानी चाहिए।

12 मई यानी कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

World No Tobacco Day 2020: कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड नो टोबैको डे?

इंटरनेशनल टी डे! कब मनाया जाता है चाय दिवस, जाने चाय का इतिहास और प्रकार ?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *