Health

World Environment Day 2020: जानिए क्या है इसका इतिहास और कब मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस ?

5 जून 2020 को सम्पूर्ण विश्न में (World Environment Day) विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने के पीछे उद्देश्य है विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुकता करना। इसकी शुरुआत विश्व में पहली बार सन 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations) द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की नींव रखी गयी थी। आईये जानते हैं विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) पर इस से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में …।

Contents

World Environment Day 2020 :

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे का इतिहास – History of world environment day

सर्वप्रथम सन 1972 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations) पर्यावरण और प्रदूषण पर स्टॉकहोम (स्वीडन) में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था जिसमे 119 देशों ने हिस्सा लिया था। इसके ठीक दो साल बाद, 1974 में “ओनली वन अर्थ” थीम के साथ पहला विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) आयोजित किया गया था। तब से हर साल 5 जून को विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाये जाने लगा।

विश्व साईकिल दिवस 2020 : जानिए साईकिल दिवस का इतिहास और साईक्लिंग के स्वास्थ्य लाभ।

वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2020 थीम – World Environment Day 2020 Theme

हर साल पर्यावरण दिवस किसी ना किसी थीम के तहत ही मनाया जाता रहा है। और इस बार की थीम है (TIME FOR NATURE) प्रकृति के लिए समय। इस बार की थीम के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है “हम जो खाद्य पदार्थ खाते हैं, जिस हवा में हम सांस लेते हैं, जो पानी हम पीते हैं और जो जलवायु हमारे ग्रह को रहने योग्य बनाती है वह सब प्रकृति से आती है। फिर भी, ये असाधारण समय है जिसमें प्रकृति हमें एक संदेश भेज रही है कि खुद की देखभाल के लिए हमें प्रकृति की देखभाल करनी चाहिए।”

World No Tobacco Day 2020: कब और क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड नो टोबैको डे?

कोरोना वायरस में कैसे मनाया जायेगा वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे 2020 – How to celebrate World Environment Day 2020

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी एक अलग देश द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें अनेक आधिकारिक समारोह होते हैं। इस वर्ष वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे की मेजबानी जर्मनी और कोलंबिया के साथ साझेदारी में है। इस साल, COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण लाखों लोग इसे डिजिटल रूप से मनाएंगे।

12 मई यानी कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *