Relationship

आखिर क्यों जरुरी होती है एक अच्छे हेल्दी रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग।

आज कल अधिकतर मामलों में ये देखा गया है कि रिलेशनशिप ज्यादा नहीं चल पाते और अगर चल भी जाते हैं तो उन रिलेशनशिप में वो बात नहीं रहती है। साल दर साल बीतने के साथ साथ रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग कम होने लगती है और लड़ाईया ज्यादा होने लगती है। जिस कारण रिलेशनशिप कमजोर होने लगता है और टूटने के कगार पर आ जाता है, तो आज हम आपको बताएँगे की ऐसा क्या करें जिससे आप अपने रिलेशनशिप को मजबूत बना सकें, आइये जानते हैं।

Contents

रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग है जरूरी –

अंडरस्टैंडिंग है जरूरी –

जब भी आप किसी रिलेशन में आते है तो अपने पार्टनर से कभी भी ज्यादा उम्मीदें न रखे क्योंकि हर मनुष्य का सोचने का नजरिया अलग होता है। अगर आप उससे उम्मीद करेंगे तो क्या पता वो आपकी उम्मीद पर खरा न उतर पाए और इस वहज से आपके रिलेशन में खटास आ सकती है। अक्सर लोग अपने रिलेशन को फिल्मो से तुलना करने लगते है, पर आपको ये जानना जरूरी है कि असल ज़िन्दगी और फ़िल्मी दुनिया काफी अलग होती है इस लिए कभी भी अपने पार्टनर को अपने उम्मीदों के अनुसार चलने को मजबूर न करें।

भरोसा है जरूरी –

एक रिश्ते में सबसे अहम् भूमिका होती है भरोसा जी हाँ जब भी कोई रिलेशन की पहल होती है, तो परस्पर भरोसा बनता है। अगर रिलेशन में भरोसा कम होने लगता है तो रिलेशनशिप में दूरियाँ आने लगती है कभी भी अपने पार्टनर से झूठ न बोले और न ही कुछ छुपाए, जितनी ज्यादा बातें आप सच सच अपने पार्टनर को बताएँगे उतना आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस लिए अपने पार्टनर पर भरोसा करे उसकी बातें सुन कर उसका पूरा स्पोर्ट करें अगर रिलेशनशिप में भरोसा रहेगा तो आपका रिलेशन हमेशा खुश हाल बना रहेगा इस लिए अपने पार्टनर में भरोसा बढ़ाए।

पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये जरूर जान लीजिये।

रिश्ते को समय दें –

चाहे आप कितने ही व्यस्त क्यों न हो पर अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में अंतर बनाए रखे क्योंकि ये भी रिलेशन टूटने की वहज बन सकता है। कभी भी काम पर इतना व्यस्त न रहे अपने रिलेशन को भी टाइम दें। अगर आप रिलेशन को टाइम नहीं देंगे तो कम्युनिकेशन गैप आ सकता है और रिश्ता खत्म होने की वहज बन सकता है।

एक दूसरे का सम्मान करें –

एक रिलेशनशिप तभी चल पता है जब उस रिलेशनशिप में प्यार और सम्मान हो क्योंकि अगर रिश्ते में सम्मान होगा तो रिलेशन मजबूत बना रहेगा। जब आप एक रिश्ते में आते है तो उसमे कुछ भी कहने से हिचके नहीं हमेशा खुले दिमाग से हर बात बताए और एक दूसरों की बातो में विश्वास करें और एक दूसरे की भावनाओं को समझ कर उनका सम्मान करें।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

3 thoughts on “आखिर क्यों जरुरी होती है एक अच्छे हेल्दी रिलेशनशिप में अंडरस्टैंडिंग।

  • The next time I read a blog, Hopefully it does not disappoint me as much as this particular
    one. I mean, I know it was my choice to read, nonetheless
    I genuinely thought you would have something helpful to talk about.
    All I hear is a bunch of moaning about something that you can fix
    if you were not too busy seeking attention.

    Reply
  • I like what you guys are up too. Such smart work and reporting!

    Carry on the excellent works guys I have incorporated you guys to my
    blogroll. I think it’ll improve the value of my website :).

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *