Education

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ना करें ये गलतियाँ, जाने व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं।

महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू समुदाय के लोगो के लिए अत्यंत भव्य और खास पर्व होता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव की भव्य पूजा अर्चना की जाती है। महाशिवरात्रि के पर्व पर लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु व्रत भी रखते हैं। माना जाता है कि अगर भगवान शिव आप पर प्रसन्न हो जाएँ तो वह आपके ऊपर अपने आशीर्वाद की धारा बहाते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप भी महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखने की सोच रहें हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि महशिवरात्रि के इस व्रत के दौरान किन किन नियमों का पालन किया जाना चाहिए और व्रत के दौरान कौन से खाद्य पादर्थों का सेवन करने से बचना चाहिए।

महाशिवरात्रि व्रत दौरान
courtesy google

Contents

महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं – What to eat in Mahashivaratri fast

फ्रूटस का सेवन करें –

महशिवरात्रि व्रत के दौरान फलों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करना चाहिए। फलों का सेवन करने से आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है और पूरे उपवास के दौरान आपको कमजोरी फील नहीं होती। व्रत के दौरान आप फलाहार में केला, संतरा, अंगूर, अनार, पपीता, सेब आदि फलों का सेवन कर सकते हैं। अगर आप फल नहीं खाना चाहते हैं तो आप फलों का जूस नीकाल कर भी पी सकते हैं। फलों का जूस पीने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और उपवास के दौरान आपका शरीर हाइड्रेड रहता है।

जानिए बृहस्पतिवार व्रत की विधि क्या है? इस दिन हमें क्या करना चाहिए?

फ्रूट्स के अलावा ये भी खाएं –

व्रत के दौरान फ्रूट्स तो हम सभी खाते ही हैं लेकिन इसके अलावा भी महाशिवरात्रि के वत्र में आप ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करें। इनका सेवन शरीर को जरुरी ताकत और पोषण देने का काम करता है और व्रत के दौरान कमजोरी आने से बचाता है। आप बादाम, काजू, मखाने आदि ड्राईफ्रुइट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा व्रत के दौरान आप दूध, चाय और कॉफी भी पी सकते हैं। महाशिवरात्रि का व्रत धारण करने वाले सभी भक्तों को सिंघाड़े, कुट्टू का आटा और सेंधा नमक, आलू, साबुदाना से बने खाद्य पदार्थों का सेवन अवश्य करना चाहिए। इन सभी खाद्य पादर्थों को बनाते समय तेल की जगह शुद्ध देशी घी का प्रयोग करें। महाशिवरात्रि के व्रत में आप ड्राईफ्रुइट्स और दूध से बनी ठंडाई भी पी सकते हैं।

महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ना करें ये गलतियाँ – Do not make these mistakes during Mahashivaratri fast

* महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले लोगों को चावल, गेंहू आदि से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

* शिवलिंग पर कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाने चाहिए।

* शिवजी को अक्षत चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए नहीं हों।

* शिवलिंग पर सोना, चांदी या कांसे के बने बर्तन से ही जलाभिषेक करना चाहिए। स्टील औ प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करें।

* महादेव को फल अर्पित करते समय बेर का फल जरूर चढ़ाएं।

जानिये आँखिर क्यों होता है सावन के पहले सोमवार का इतना महत्व्व।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ना करें ये गलतियाँ, जाने व्रत के दौरान क्या खाएं क्या नहीं।

  • I read this article fully on the topic of the difference of most up-to-date and preceding technologies,
    it’s remarkable article.

    P.S. If you have a minute, would love your feedback
    on my new website re-design. You can find it by
    searching for “royal cbd” – no sweat if you can’t.

    Keep up the good work!

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *