Lifestyle

जानिए घर पर ऑर्गेनिक होली का रंग कैसे बनायें : How to make holi colours at home in hindi?

How to make holi colours at home in hindi…होली कुछ ही दिनों में आने वाली है और बाजार में होली में इस्तेमाल किये जाने वाले सभी रंग मिलने लग गए हैं। इनमें से कुछ रंग फैक्ट्री मेड कैमिकल युक्त होते हैं तो कुछ ऑर्गेनिक (कैमिकल रहित) होते हैं। होली में प्रयोग किये जाने वाले कैमिकल युक्त रंग त्वचा के लिहाज से कई बार नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए होली में कैमिकल युक्त रंगों की बजाय ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें, इनका प्रयोग करना शत प्रतिशत सुरक्षित रहता है। होली में प्रयोग किये जाने वाले ऑर्गेनिक रंग आप चाहें तो बाजार से खरीद सकते हैं या फिर आप होली के ऑर्गेनिक रंग को घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। आज हम चर्चा करेंगे होली में प्रयोग किये जाने वाले ऑर्गेनिक रंग घर पर कैसे बनायें। घर पर होली के ऑर्गेनिक रंग बनाने की प्रकिया बेहद ही आसान और स्किन के लिहाज से सुरक्षित होती है।

घर पर होली ऑर्गेनिक रंग
courtesy google

Contents

घर पर होली के ऑर्गेनिक रंग बनाने की विधि – How to make holi colours at home in hindi

केसरिया – How to make saffron holi colour at home in hindi

केसरिया रंग अक्सर खुशी, उत्सव, पवित्रता और आशावाद को दर्शाने वाला रंग होता है। होली के लिए घर पर ऑर्गेनिक नारंगी रंग बनाने के लिए थोड़ी सी मात्रा में चावल का पाउडर लीजिये और इसमें हल्दी और चंदन पाउडर मिलाएं। आपका सूखा हुआ ऑर्गेनिक नारंगी रंग तैयार हो जायेगा।

लाल रंग – How to make red holi colou at home in hindi

लाल रंग प्यार, ऊर्जा और जीवंतता का रंग है। होली के लिए घर पर ऑर्गेनिक लाल रंग बनाने के लिए निचे दिए गए तरिके अपनाएं।
* लाल गुलाब की पंखुड़ियों को लीजिये, इनको सुखाएं और इन पंखुड़ियों को पीस लें। अब इस लाल पाउडर को गुलाल की तरह इस्तेमाल करें।
* पानी वाला लाल रंग बनाने के लिए चंदन पाउडर को पानी घोल दीजिये, रंग तैयार हों जायेगा।
* लाल हिबिस्कस फूलों को सुखाकर पीस लें और इसे चालव के आटे के साथ मिक्स कर सूखा लाल रंग तैयार करें।
* लाल अनार के फल के छिलके को मैडर ट्री की लकड़ी के साथ पानी उबालें। इस पानी को ठंडा करें और आपका लाल रंग का घोल उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा।
* प्राकृतिक लिक्विड लाल रंग बनाने के लिए आधा किलो टमाटर और गाजर का रस निकाल कर 1 लीटर पानी में मिलाएं।

Holi 2020: जानिए इस साल (2020) कब मनाई जाएगी होली, क्या है शुभ मुहूर्त और तिथी।

हरा रंग – How to make green holi colour at home in hindi

हरा रंग प्रकृति, शांति, सद्भाव और पवित्रता का प्रतीक है। होली के लिए घर पर ऑर्गेनिक हरा रंग बनाने के लिए निचे दिए गए तरिके अपनाएं।
* सूखा हरा रंग बनाने के लिए पुदीने की पत्तियां, पालक या धनिया की पत्तियां लीजिये और इन्हें धुप में अच्छी तरह से सुखाएं अब इसे पीस कर हरा रंग तैयार करें। मात्रा बढ़ाने के लिए गेँहू या चावल का आटा मिलाएं।
* हरा रंग बनाने के लिए मेहंदी पाउडर को गेहूँ के आटे में मिलाकर भी प्रयोग में लाया जा सकता है।

नीला रंग – How to make blue holi colour at home in hindi

नीला रंग शांति, विश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति को दर्शाता है। होली पर घर पर ऑर्गेनिक नीला रंग बनाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।
* सूखे नीले रंग का पाउडर बनाने के लिए जैकारांडा के फूलों को छाया में सुखाएं और इसके बाद पीस इन्हे पीस कर नीला रंग प्राप्त करें।
* नीले हिबिस्कस के फूलों को धूप में सूखा कर इनको पीस कर इनका पाउडर तैयार करें।
* इंडिगो प्लांट की पत्तियों का उपयोग गहरा नीले रंग पाने के लिए किया जाता है।

होली स्पेशल! जानिए घर पर प्राकृतिक हर्बल होली के रंग बनाने के आसान टिप्स।

पीला रंग – How to make yellow holi colour at home in hindi

वसंत ऋतु को दर्शाने वाला पीला रंग ऊर्जा और जागृति का प्रतिनिधित्व करता है। होली पर घर पर पीला रंग बनाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं।
* 4 चम्मच बेसन के साथ 2 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। आपका सूखा पीला रंग उपयोग के लिए तैयार हो जायेगा।
* गेंदे और पीले गुलदाउदी के फूलों की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें। होली के लिए पीले रंग तैयार हो जायेगा।
* 25 गेंदे के फूलों को रात भर के लिए 1 लीटर पानी में भिगोकर रखें और बाद में इस पानी को उबाल कर पीला रंग तैयार हो जायेगा।
* गहरे पीला रंग का वाटर कलर बनाने के लिए से 2 चम्मच हल्दी को 1 लीटर पानी में उबालें।

Holi 2020: चेहरे से होली का रंग कैसे छुड़ाएं, जानिए इन आसान टिप्स में।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *