सच्चा प्यार क्या होता है-

किसी से सच्चा प्यार होने पर आप उस व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुड़ने लगते हैं ।

परिस्थिति चाहे कैसी भी बन जाए आप अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं।

सच्चा प्यार न किसी शरीर की सुंदरता देखता है न, उम्र देखता है और न पैसा देखता है। 

यह प्यार का एक ऐसा सुखद एहसास है जिसमें दो लोग भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़े होते हैं।

सच्चे प्यार को कैसे पहचानें -

जब किसी को देख कर आपकी दिल की धड़कने बढ़ने लगें।  उसके पास आते ही आप नर्वस महसूस करने लगें।

सोते जागते हर वक्त उसके ख्यालों में डूबे रहना। जीवन में सब कुछ अच्छा लगना।

उससे बातें करना अच्छा लगना। उसके हर सुख दुःख में शामिल होना। उसके लिए प्रोटेक्टिव रहना।

उसकी बातों को बहुत ध्यान से सुनना। उसकी हाँ में हाँ मिलाना। उसकी गलतियों पर भी उसे माफ़ कर देना। उससे भावनात्मक रूप से जुड़ जाना।