होली होम डेकोरेशन आइडिया

होली के शुभ अवसर पर घर की दीवारों पर कलरफुल वॉल पेपर्स लगवाएं। 

होम डेकोरेशन के लिए आप होली की पार्टी की थीम के अनुसार भी वॉलपेपर खरीद सकते हैं। 

घर पर होली का त्यौहार सेलिब्रेट करने के लिए थीम पार्टी रखी है तो पार्टी की थीम के अनुसार आप अपने कर्टेन और कुशन कवर को सजाएँ।

कोशिश करें की थीम में जिस कलर का सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा है उसी के अनुसार कर्टेन और कुशन कवर भी हो।

कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो रंग-बिरंगे, फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट वाले कर्टेन और कुशन कवर का चुनाव करें।

होली की पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप घर पर रंग-बिरंगे और अलग-अलग प्रकार के फूलों से डेकोरेट कर सकते हैं।

रंग-बिरंगे फूलों का प्रयोग आप घर के कमरों के किनारों, दीवारों, दरवाजों और मुख्य गेट को सजाने के लिए भी कर सकते हैं।

होली होम डेकोरेशन आइडिया में आप बैलून का प्रयोग भी कर सकते हैं।