सेब का जूस बनाने की विधि

सामग्री – 2 सेब 1/2 कप पानी 1 चम्मच चीनी काला नमक – स्वादानुसार आइस क्यूब्स

विधि : सबसे पहले सेब को अच्छी तरह से धो लें।  फिर इसका छिलका उतार लें।

इसके बाद सेब को काटकर बीज वाले भाग को हटा दें। अब सेब को टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डाल डाल दें।

इसके बाद इसमें पानी और चीनी को डालें और अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आपका सेब का जूस बनकर तैयार है।

इसके बाद छन्नी की मदद से इसे छान लें और एक जार में इकट्ठा कर लें।

अब इसमें काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

इसके बाद गिलास में कुछ आइस क्यूब्स डालें और फिर ऐपल जूस डालकर सर्व करें।