नवरात्री पर 10 लाइन निबंध

 नवरात्री का पर्व माता दुर्गा की दुष्ट राक्षस महिषासुर पर जीत का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार मनाया जाता है।

नवरात्री के शुभ अवसर पर 9 दिनों तक माँ दुर्गा के सभी 9 अवतारों का सम्पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है।

माँ दुर्गा के नौ रूप क्रमशः शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री हैं I

नवरात्री की पावना बेला पर सभी भक्त गण 9 दिनों तक उपवास रखते हैं।

नवरात्री के आखिरी दिन 9 बाल कन्याओं को भोजन करवाया जाता है।

गुजरात की नवरात्रि अपने “डांडिया और गरबा” के कारण सम्पूर्ण भारत में जानी जाती है।