किसान पर 10 लाइन निबंध

भारत एक कृषि प्रधान देश है जहाँ देश के लगभग 50 फीसदी से अधिक लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर हैं।

किसान को अन्नदाता के रूप में भी जाना जाता है।

खेती के क्षेत्र में भारत को विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त है।

किसान दिन रात खेतों में कड़ी मेहनत कर अन्न का उत्पादन करता है।

देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में किसान की अहम भूमिका होती है।

विपरीत मौसम, तेज धूप, तेज बारिस और कड़ाके की ठंड में भी किसान अपने खेतों में मेहनत करता है।

किसानों की अहमियत को समझते हुए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।

भारत में राष्ट्रीय किसान दिवस प्रत्येक वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है।