सुबह उठ कर ब्रश करने के हैं अनेक फायदे. जानकर हैरान रह जाएंगे आप…
pinks tea - April 6, 2019 2547 0 COMMENTS
रोज सुबह उठ कर ब्रश करने के हैं अनेक फायदे. रोज ब्रश करना एक अच्छी आदत में शुमार होता है. ब्रश करने से मुँह की दुर्गंध दूर होती है, और साथ ही मुँह की अन्य बिमारियों से भी निजात मिलता है. इसलिये रोजाना ब्रश करने की आदत बना लेनी चाहिए और ब्रश सिर्फ सुबह उठ कर ही नहीं बल्कि रात में सोने से पहले भी जरूर करना चाहिए. यह आपके दांतो को पिले पड़ने से तो बचता ही है साथ ही साथ आपके मसूड़ों को मजबूत भी बनाता है. हाल ही में हुए एक शोध में तो यह भी दावा किया गया है कि याददाश्त को चुस्त रखने के लिए दांतों की सफाई बहुत जरूरी होती है। इसी कारण बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सब को रोज ब्रश जरूर करना चाहिए।

courtesy google
(1)सही ब्रश का चुनाव :-
ब्रश का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए। मीडियम आकर का ब्रश एक सही चुनाव होगा। क्योकि ब्रश अगर बड़ा है तो इससे मसूड़े छिलने का डर बना रहेगा और छोटा है तो दांतो कि सफाई में बहुत समय लेगा। इसके अलावा ब्रश पकड़ने में परफेक्ट होना चाहिए, लेने से पहले उसकी ग्रिप जरूर चैक करें। ब्रिटिश सेंट्रल हेल्थ फाउंडेशन मुलायम ब्रश का उपयोग करने की सलाह देता है।

courtesy google
(2)ब्रश करने की गलत आदतें :-
चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एक दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। लेकिन अगर आप अपने दांतों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कुछ भी खाने के बाद ब्रश ना सही कुल्ला जरूर कीजिये। लेकिन एक दिन में कई बार ब्रश करने कि आदत ना डालें। ब्रश सिर्फ सुबह और रात के समय ही करें, और ब्रश हमेसा हल्के हाथों से करें जोर से और बहुत तेजी से ब्रश करने से मुँह और मसूड़ों में घाव हो जाता है।

courtesy google
(3)अंदर तक करें दातों की सफाई:-
कई लोगों की आदत होती है की वो ब्रश अपने सिर्फ बहरी डेंटन पर ही करते हैं, और अंदर के दांतो का ध्यान नहीं रखते. दातों में प्लेक जैसी समस्या हमेसा अंदर की सतह से शुरू होती हैं।

courtesy google
(4)ब्रश को हाइजीन व साफ रखें :-
हम में से ज्यादातर लोग अपने ब्रश को बॉथरूम में ही रखते हैं ऐसा करने से उसमे नमी पैदा होने लगती है. जिसके कारण ब्रश में कीटाणु पनपने लगते हैं, इसलिए इस बात का जरूर ध्यान दें कि ब्रश हमेसा किसी सूखी जगह पर ही रखें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने ब्रश में कवर जरूर लगाएं. साथ ही ब्रश को अच्छी से धो कर ही रखे।

courtesy google
(5) ब्रश बदलना भी है जरुरी :-
अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार किसी भी ब्रश कि लाइफ सिर्फ 3 महीने की होती है. इसलिए हमे 3 महीने के निश्चित अंतराल पर अपने ब्रश को बदलते रहना चाहिए। इसके पीछे का कारण यह है कि 3 महीने के पश्च्यात ब्रश के ब्रिस्टल्स टूटने लगते हैं।
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें
ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :- Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022