Health

Vajan na badhne ke karan : वजन नहीं बढ़ने के कारण।

Vajan na badhne ke karan…एक तरफ जहाँ कुछ लोग मोटापा बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग वजन नहीं बढ़ने के कारण परेशान रहते हैं। इस तरह के अधिकांश लोगों की शिकायत होती है कि चाहें वो कितना ही क्यों न खा लें लेकिन उनका वजन बिलकुल नहीं बढ़ता। हालाँकि बहुत अधिक वजन बढ़ना भी अच्छा नहीं होता। लेकिन यदि आप जरूरत से ज्यादा दुबले लगते हैं तो कई बार आपका यह दुबलापन शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि आपका वजन न बहुत अधिक बड़े न बहुत कम। वजन नहीं बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जिनमे से कुछ मुख्य ख़राब डाइजेशन, खराब मेटाबॉलिज्म रेट, पोषक तत्वों की कमी, गलत-खान पान, स्ट्रेस, पर्याप्त नींद न लेना या अन्य कोई शारीरिक रोग हो सकते हैं। यदि आप बहुत अधिक दुबले-पतले हैं और वजन नहीं बढ़ने के कारण (Vajan na badhne ke karan) परेशान हैं तो कुछ भी खाने-पीने से पहले इन सभी बातों को ध्यान से पढ़ें।

वजन नहीं बढ़ने के कारण
courtesy google

Contents

वजन नहीं बढ़ने के कारण – Vajan na badhne ke karan.

वजन नहीं बढ़ने के कारण हैं शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना –

कई मामलों में शरीर को एक संतुलित आहार न मिलने के कारण भी दुबलेपन की समस्या देखी जाती है। यदि आप एक संतुलित आहार नहीं लेते हैं तो आपके शरीर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। जिस कारण शरीर का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता और आप दुबले पतले रह जाते हैं।

Vajan na badhne ke karan : खराब मेटाबॉलिज्म रेट –

कई बार अच्छी डाइट लेने के बावजूद भी शरीर दुबला का दुबला ही रह जाता है। इस प्रकार के अधिकतर मामलों के पीछे का मुख्य कारण आपके मेटाबॉलिज्म रेट का खराब होना होता है। इसका मुख्य काम हमारे द्वारा ग्रहण किये गए भोजन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन करने, श्वास लेने, हॉर्मोनल संतुलन बनाने और एनर्जी को बनाये रखना होता है। यदि इसमें कोई कमी आ जाये या ये सही तरीके से काम न करे तो इसका असर आपके वजन पर सीधे तौर पर दिखाई देता है।

वजन कम करने के लिए भूल से भी न करें इन खाद्य पदार्थों का सेवन – Food To Avoid For Weight Loss In Hindi.

Vajan na badhne ke karan : खराब डाइजेशन –

मेटाबॉलिज्म के साथ आपका डाइजेशन तंत्र भी दुरुस्त होना चाहिए। यदि डाइजेशन सिस्टम में कोई परेशानी आएगी तो उसका असर भी आपके वजन को सीधे तौर पर पड़ेगा। पाचन क्रिया ठीक न होने के कारण आपको कब्ज, एसिडिटी, जलन जैसी समस्याएं आए दिन होने लगेगी। साथ ही आपके द्वारा ग्रहण किया भोजन शरीर में सही तरीके से नहीं लगेगा।

स्ट्रेस –

स्ट्रेस की समस्या होने पर भी आपका शरीर सही तरीके से काम नहीं कर पाता। यदि आप दिमागी तौर से किसी तनाव से ग्रस्त होंगे तो आपका खाने का मन भी नहीं होगा और भूख भी कम लगेगी। ऐसे में यदि आप बेमन कुछ खा भी लें तो भी उसके पोषक तत्व शरीर को नहीं लगते। इसलिए स्ट्रेस से बाहर निकलें और हेल्दी खाद्य पदार्थ खाएं।

Balanced Diet In Hindi : अच्छे स्वास्थ्य के लिए बैलेंस डाइट लेना क्यों जरूरी है?

वजन नहीं बढ़ने के कारण कई शारीरिक रोग –

कई बार हमे कुछ ऐसी बिमारियाँ हो जाती हैं जिनमें वजन कम होने लगता है। इसके अलावा कई बार पेट में कीड़े होने के कारण भी वजन कम होने की समस्या देखी जाती है। यदि किसी बीमारी के कारण वजन कम होता है तो बीमारी से रिकवरी होने के दौरान हेल्दी डाइट चार्ट को फॉलो करें। अगर पेट में कीड़ें हैं तो इन्हें मारने के लिए दवाइयों का सेवन करें।

सही तरीके से नींद न लेना –

नींद नहीं पूरा होने के कारण भी वजन कम हो सकता है। नींद नहीं पूरा होने से शरीर के हार्मोन्स पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिस कारण वजन कम होने की समस्या देखी जा सकती है। इसलिए नींद हमेशा पूरी तरह से लें।

Body Banane Ka Tarika : जल्दी से जल्दी बॉडी बनाने के तरीके।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *