सरकार जल्द जारी कर सकती है देश में अनलॉक-3 गाइडलाइन, जानें क्या होगा बदलाव।
pinks tea - July 27, 2020 643 0 COMMENTS
देश में कोरोना महामारी की रफ्तार कम होने की बजाय अब और तेजी से बढ़ने लगी है। देश में अब रोजाना लगभग 50 हजार के करीब नए केस सामने आने लगे हैं। अब तक 14 लाख लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच सरकार द्वारा किये गए अनलॉक-2 (Unlock-2) की समय सीमा अब अपने आंखरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले 31 जुलाई से देश में अनलॉक-3 देखने को मिलेगा। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही सरकार देश में अनलॉक-3 (Unlock-3) के लिए गाइडलाइन जारी कर सकती है। लेकिन इस बार देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण यह देखना होगा कि केंद्र सरकार इस अनलॉक-3 में कितनी ढील देती है।
अनलॉक-3 को लेकर अब तक की मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस बार देश में एक बार फिर से सिनेमा हॉल और जिम को खोलने पर विचार किया जा रहा है। जिसको लेकर हाल ही में सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय द्वारा गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भी भेजा गया था। इस प्रस्ताव में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों के साथ सिनेमाघर खोलने का जिक्र किया गया है। वहीं स्कूलों की बात करें तो ऐसी खबरें आ रही हैं कि स्कूल खोलने में सरकार किसी भी प्रकार कि जल्दबाजी करने के इरादे में नहीं है।
वहीं सिनेमाघरों की बात करें तो हाल ही में सिनेमाघरों के मालिकों ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक मे सिनेमाघरों के मालिकों के सामने 25-30 फीसदी दर्शकों की सिटिंग कैपेसिटी के साथ मल्टीप्लेक्स, सिंगल विडो सिनेमाघर खोले जाने पर चर्चा हुई थी। इसके अलावा सरकार अनलॉक-3 में जिम को फिर से खोलने का निर्णय ले सकती है।
वहीं देश में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 49,931 नए मामले सामने आए हैं। देश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 14,35,453 के पार पहुंच चुकी है। जिसमें से 4,85,114 मामले अभी एक्टिव हालात में हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 708 लोगों की मौत हुई, कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 32,771 के पार पहुंच गयी है।
अलीबाबा को भारतीय कोर्ट ने भेजा समन, पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022