Education

भारत के आगे झुका पाकिस्तान: गिरफ्तार हुए उच्चायोग के दोनों कर्मचारियों को किया रिहा।

आखिरकार भारत के दवाब के आगे झुकने को मजबूर हुआ पाकिस्तान और बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान ने कथित तौर पर गिरफ्तार किए गए भारतीय उच्चायोग के दोनों कर्मचारियों को रिहा कर दिया। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दोनों भारतीय सकुशल उच्चायोग वापस पहुंच गए हैं और दोनों पूर्ण तरिके से सुक्षित हैं। बता दें कि बीते सोमवार की सुबह 8 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद से भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों के ड्यूटी पर जाने के दौरान लापता होने की खबरें सामने आयी थी। इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए भारतीय विदेश मंत्रायल ने तत्काल रूप से सक्रीय होकर पाकिस्तान को दोनों भारतीयों का पता लगाने और उन्हें सकुशल रिहा करने को कहा था।

पकिस्तान ने किया हिट एंड रन केस का दावा
गौतलब है की सोमवार की सुबह इस्लामबाद से यह खबर मिली थी कि यहाँ भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को ड्यूटी पर जाने के दौरान अगवा कर लिया गया है। इसके कुछ समय बाद पकिस्तानी मीडिया की तरफ से यह खबर निकल कर सामने आयी कि दो भारतीयों द्वारा पाकिस्तान के एक निवासी को कार से टक्कर मार कर भागने के जुर्म “हिट एंड रन केस” के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक्शन में भारत
भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद से पाकिस्‍तान स्थित भारतीय उच्‍चायोग ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के समक्ष कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से भारत सरकार को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए बाद नई दिल्‍ली स्थित पाकिस्‍तानी उच्‍चायोग के डिप्‍लोमेट को तलब कर फटकार लगाई थी।

भारत ने जारी किया था आपत्ति पत्र
इस मामले में भारत ने एक आपत्ति पत्र जारी करते हुए इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को भेजा और यह स्पष्ट कर दिया कि भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा और उनकी सलामती की जिम्मेदारी पूर्णतः पाकिस्तानी अधिकारियों की है। साथ ही आपत्ति पत्र में भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा भारतीय अधिकारियों से किसी भी तरह की पूछताछ और उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान की होगी।

बड़ी खबर: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता।

नेपाल के संसद में पारित हुए विवादित राजनीतिक नक्शे पर भारत की नेपाल को दो टूक।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *