Education

बड़ी खबर: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आयी हैं, यहाँ भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के सुबह 8 बजे से लापता होने की सूचना दी है। अब तक की मिली खबरों के मुताबिक भारतीय मूल के दो अधिकारी ड्यूटी के लिए उच्चायोग की तरफ को निकले थे लेकिन वो वहाँ पहुंच नहीं पाए। संभावना जताई जा रही हैं की दोनों अधिकारियों का रास्ते से अपहरण कर लिया गया है। दोनों लापता अधिकारियों के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार पाकिस्तान के संपर्क में बना हुआ है।

गौरतलब है की अब से कुछ दिनों पहले देश की राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्‍चायोग में काम करने वाले दो अधिकारियों को जासूसी करने के आरोप में भारत में पकड़ा गया था। इसके बाद इन दोनों को देश छोड़ने के लिए कहा गया था। दोनों ही लोगों पर फर्जी आधार कार्ड लेकर दिल्ली में रहने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था।
ऐसे में पाकिस्तान में हुई आज इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और अधिक आग दे दी है। पाकिस्तान में लापता हुए भारतीय मूल के लोगों में एक CISF का जवान बताया जा रहा है और दूसरा गायब हुआ व्यक्ति उनका ड्राइवर बताया जा रहा है।

इससे कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया था। इसके अलावा यह भी ख़बरें सामने आयी थी कि कुछ लोग गाड़ियों में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी के आवास के पास घूमते हुए नजर आये हैं। मामले के संज्ञान में आने बाद और इसकी गंभीरता को समझते हुए भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी चेतावनी दी थी और भारतीय अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा था।

नेपाल के संसद में पारित हुए विवादित राजनीतिक नक्शे पर भारत की नेपाल को दो टूक।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें। 

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *