बड़ी खबर: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता।
pinks tea - June 15, 2020 547 2 Comments
पाकिस्तान के इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आयी हैं, यहाँ भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी लापता हो गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के सुबह 8 बजे से लापता होने की सूचना दी है। अब तक की मिली खबरों के मुताबिक भारतीय मूल के दो अधिकारी ड्यूटी के लिए उच्चायोग की तरफ को निकले थे लेकिन वो वहाँ पहुंच नहीं पाए। संभावना जताई जा रही हैं की दोनों अधिकारियों का रास्ते से अपहरण कर लिया गया है। दोनों लापता अधिकारियों के संबंध में भारतीय विदेश मंत्रालय लगातार पाकिस्तान के संपर्क में बना हुआ है।
गौरतलब है की अब से कुछ दिनों पहले देश की राजधानी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायोग में काम करने वाले दो अधिकारियों को जासूसी करने के आरोप में भारत में पकड़ा गया था। इसके बाद इन दोनों को देश छोड़ने के लिए कहा गया था। दोनों ही लोगों पर फर्जी आधार कार्ड लेकर दिल्ली में रहने और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था।
ऐसे में पाकिस्तान में हुई आज इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और अधिक आग दे दी है। पाकिस्तान में लापता हुए भारतीय मूल के लोगों में एक CISF का जवान बताया जा रहा है और दूसरा गायब हुआ व्यक्ति उनका ड्राइवर बताया जा रहा है।
Two Indian officials working with Indian High Commission in Islamabad (Pakistan) are missing: Sources
— ANI (@ANI) June 15, 2020
इससे कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी गौरव अहलूवालिया की गाड़ी का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया था। इसके अलावा यह भी ख़बरें सामने आयी थी कि कुछ लोग गाड़ियों में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी के आवास के पास घूमते हुए नजर आये हैं। मामले के संज्ञान में आने बाद और इसकी गंभीरता को समझते हुए भारत सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी चेतावनी दी थी और भारतीय अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करवाने को कहा था।
नेपाल के संसद में पारित हुए विवादित राजनीतिक नक्शे पर भारत की नेपाल को दो टूक।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।
ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022