Health

Tulsi ark ke fayde : तुलसी अर्क क्या है? जानिए तुलसी अर्क के फायदे।

Tulsi ark ke fayde….तुलसी के फायदे से तो आप सभी परिचित ही होंगे लेकिन क्या आप तुलसी अर्क के फायदे जानते हैं। तुलसी की तरह इससे बनने वाला अर्क भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह अनेक औषधीय गुणों से सम्पन्न होता है जिसका प्रयोग आयुर्वेद में कई बिमारियों को दूर करने में लिया जाता है। तुलसी अर्क से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों की बात करें तो इसका सेवन ब्लड शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने, सूजन दूर करने, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से सुरक्षा दिलाने, सर्दी-जुखाम दूर करने और पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। आईये जानते हैं तुलसी अर्क के फायदे (Benefits of tulsi ark in hindi) और नुकसान। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं तुलसी अर्क क्या है?

Contents

तुलसी अर्क क्या है – What is tulsi ark in hindi.

आयुर्वेद में तुलसी को एक औषधीय पौंधे के रूप में भी जाना जाता है। इसकी गिनती उन चुनिंदा पौंधों में होती हैं जिनका पत्ती, तना, फूल, फल और जड़ समेत सभी भाग किसी न किसी औषधीय उपयोग में लाये जाते हैं। तुलसी के अर्क की बात करें तो इसे तुलसी के पौधे का सार भी कहा जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो इसमें तुलसी के पौंधे के हर भाग के गुण मौजूद होते हैं। तुलसी के अर्क को सम्पूर्ण तुलसी का रस भी कहा जा सकता है।

तुलसी अर्क के फायदे
courtesy google

तुलसी अर्क के फायदे (Tulsi ark ke fayde) – Benefits of tulsi ark in hindi.

Tulsi ark ke fayde : इम्युनिटी बढ़ाएं –

तुलसी अर्क का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन
सी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करता है। जिससे आपका शरीर अनेक प्रकार की बीमारियों के संक्रमण से आपको बचाये रखता है। इसके लिए संतुलित मात्रा में नियमित रूप से तुलसी अर्क का सेवन जरूर करें।

Tulsi ark ke fayde : कैंसर के खतरे को टालें –

तुलसी के अर्क का सेवन कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के खतरे को टालने का काम भी करता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्‍स और एंटीकैंसर गुण कैंसर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा इस पर हुए कुछ अध्ययन बताते हैं कि इसमें मौजूद रेडियोप्रोटेक्टिव गुण शरीर में ट्यूमर के लिए जिम्मेदार कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करते हैं। हालाँकि इसे कैंसर के इलाज में प्रयोग करने वाली औषधि नहीं मानना चाहिए। कैंसर के इलाज के लिए चिकित्सीय परामर्श लेना अनिवार्य है।

Mint Water Benefits In Hindi : पुदीने का पानी पीने के फायदे।

संक्रमण से बचाएं तुलसी अर्क के फायदे –

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का सेवन आपको विभिन्न प्रकार के संक्रमण से भी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अर्क में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं जो मूत्राशय संक्रमण, त्वचा संक्रमण, घाव संक्रमण, वायरल संक्रमण आदि के प्रति सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पेट से जुडी समस्याओं में तुलसी अर्क के फायदे –

तुलसी के अर्क का प्रयोग पेट से जुडी कई समस्याओं के निवारण में किया जा सकता है। यह पाचन प्रकिया को दुरुस्त करता है। साथ ही यह कब्ज, अपच, एसिडिटी, पेट फूलना, पेट में ऐठन, सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसमें वायुनाशक गुण मौजूद होते हैं। पेट के अल्‍सर में भी इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है।

Vitamin A Ke Fayde : विटामिन ए के फायदे।

सर्दी-जुखाम में लाभकारी तुलसी अर्क का सेवन –

अक्सर बदलते मौसम के दिनों में सर्दी-जुखाम जैसी समस्या का हो जाना बहुत आम बात है। यदि शुरुआत में ही इसका घरेलू उपचार कर लिया तो बहुत दिनों तक आपको परेशान नहीं करता। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी अर्क का सेवन सर्दी-जुकाम जैसी समस्या को कारगर रूप से दूर करने का काम करता है।

अस्थमा की समस्या में लाभकारी –

अस्थमा से ग्रसित व्यक्ति यदि नियमित रूप से तुलसी के अर्क का सेवन करे तो अपनी बीमारी पर वह समय के साथ विजय पा सकता है। यह श्वसन तंत्रिका की कार्य प्रणाली बेहतर बनाने का काम करता है। जिसके परिणामस्वरूप व्यक्ति श्वसन संबंधी समस्याओं अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और साइनस से छुटकारा पा सकता है।

Poha Khane Ke Fayde : पोहा खाने के फायदे।

स्ट्रेस भगाये तुलसी अर्क –

मौजूदा समय में स्ट्रेस अधिकतर लोगों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। इसे में नियमित रूप से तुलसी अर्क का सेवन स्ट्रेस, तनाव, सिर दर्द, अवसाद, मानसिक थकान और अनिद्रा जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अर्क में एंटी-डिप्रेसेंट गुण मौजूद होते हैं।

कीड़े-मकोड़े के काट लेने पर –

शरीर में जब हमे कोई कीड़ा-मकोड़ा काट लेता है तो उस जगह पर सूजन आना, त्वचा पर रेडनेस हो जाना, जलन होना, तेज दर्द या चुभन महसूस होना और अत्यधिक खुजली लगना जैसे लक्षण देखे जाते हैं। ऐसे में यदि आप कीड़े-मकोड़े के काटी हुई जगह पर तुलसी का तेल लगा दें तो आपको बहुत आराम मिलेगा।

Khali Pet Lahsun Khane Ke Fayde : खाली पेट लहसुन खाने के फायदे।

तुलसी के अर्क के नुकसान (Tulsi Ark Ke Nuksan) – Side effects of tulsi ark in hindi.

  • गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • लो ब्लडप्रेसर के मरीज इसका सेवन न करें।
  • यह रक्त के थक्के बनने की प्रकिया को रोकता है। इसलिए अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए –

Himalayan Berry Juice Benefits In Hindi : हिमालयन बेरी जूस के फायदे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *