Lifestyle

कोरोना से सुरक्षा देगा नासा का ये स्पेशल नेकलेस ‘पल्स’, जानिए इसके बारे में सब कुछ।

कोरोना महामारी ने पिछले लम्बे समय से दुनिया भर के वैज्ञानिको की नाक में दम कर रखा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए विश्वभर के वैज्ञानिकों ने दिन रात एक कर दी है। कोई वायरस से बचने के लिए वैकिसन निर्माण दिशा में कार्य कर रहा है तो वहीं कोई वायरस की रोकथाम के लिए अन्य यूनीक तरीकों पर कार्य कर रहा है। ऐसा ही कुछ तरीका अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ढूंढ निकाला है। नासा ने एक ऐसा नेकलेस (गले का हार) तैयार किया है जो कोरोना वायरस संक्रमण से बचने में आपको सुरक्षा प्रदान करता है। बता दें की इस विशेष कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने वाले नेकलेस को नासा की जेट प्रोपल्शन लैब ने तैयार किया है। इस नैकलेस की खासियत यह है कि जैसे ही आप अपने हाथों को अपने चेहरे के पास ले जाते हैं, ये वाइब्रेट करने लगता है और आपको संकेत दे देता है कि आप चेहरे को न छुएं। वायरस से बचने के लिए एक्पर्ट्स भी यही सलाह देते हैं कि साफ-सफाई का ध्यान दें, हाथों को धोते रहें, मास्क पहने और अपने हाथों से अपने चेहरे के अंगो को छूने से बचें।

जेट प्रोपल्शन लैब ने किया तैयार
नासा के इस खास कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने वाले नेकलेस को जेट प्रोपल्शन लैब ने डिजाइन किया है। इस नेकलेस की खासियत यह है कि जब भी यह 12 इंच के दायरे में कोई मूवमेंट करने वाली चीज के सम्पर्क में आता है तब यह वाइब्रेट होता है। इसे 3D प्रिंटर की मदद से तैयार किया गया है। दरअसल, इस नेकलेस में सिक्के के आकार की एक डिवाइस लगी है, जिसमें इंफ्रारेड सेंसर लगे हैं। अपने इस अनोखे कोरोना से बचाव के लिए तैयार किये गए नेकलेस को नासा ने ‘पल्स’ नाम दिया है।

क्या कहना है कम्पनी का
कम्पनी के मुताबिक, जब तक कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं बन जाती है तब तक ‘पल्स’ को रोजमर्रा जीवन में शामिल किया जा सकता है क्योंकि हमें धीरे-धीरे अब हमने अपने वर्कप्लेस पर लौटना शुरू कर दिया है। कम्पनी के मुताबिक इसे काफी कम कीमत में बनाया गया है, जिसके पीछे का कारण सभी लोगों तक आसानी से इसकी उपलब्धता करवाना है। जेट प्रोपल्शन कम्पनी के मुताबिक इसे पहनने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। उनके मुताबिक ‘पल्स’ संक्रमण से बचाकर आपको स्वस्थ रखेगा।

कैसे काम करता है नेकलेस
कम्पनी के मुताबिक नेकलेस में लगी सिक्केनुमा आकृति की डिवाइस इंफ्रारेड सेंसर लगे हैं तो 12 इंच के दायर में हो रहे सभी मूवमेंट पर नजर रखते हैं। जैसे ही यह कोई चीज के सम्पर्क में आता है तब यह वाइब्रेट होता है और इसमें लगा LED जलने लगता है। इस डिवाइस को 3D प्रिंटर की मदद से तैयार किया गया है।

नेकलेस के साथ मास्क भी है जरुरी
कम्पनी ने यह साफ किया कि इस नेकलेस को पहनने से आप कोरोना वायरस से सुरक्षित नहीं बच सकते। वायरस से सुरक्षा के लिए आपको अन्य सभी सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना होगा। कम्पनी के मुताबिक इस नेकलेस को कोई भी टेक्नीशियन तैयार कर सकता है। इसे तैयार करने से जुड़ी हर जानकारी भी लैब ने जारी की है। लैब का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं लोग इसे विकसित करेंगे ताकि यह आसानी से उपलब्ध हो सके।

कोरोना वायरस की अधिक जानकारी के लिए पढ़े –

जानिए MoHFW की गाइडलाइन के अनुसार होममेड फेस मास्क को रियूज करने के तरीके।

जानिए लगातार मास्क पहनने के कारण होने वाली समस्याओं से बचाव के उपाय।

क्या वाकई AC चलाने से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बना रहता है?

क्या कोरोना संक्रमण के दौर में ऑनलाइन खाना ऑडर करना सुरक्षित है या नहीं?

कोरोना: होटल में रुकना कितना सेफ, रूम बुक करने के दौरान रखें इन बातों का ध्‍यान।

कोरोना वायरस से बचाव हेतु WHO ने जारी की फूड सेफ्टी गाइडलाइन।

कोरोना वायरस संक्रमण: कार के इन हिस्सों को सेनेटाइज करना है अत्यंत जरूरी।

कोरोना वायरस प्रकोप: जूते-चप्पलों को डिसइन्फेट करने के टिप्स।

पड़ न जाए कोरोना काल में रेस्टोरेंट में खाना खाना भारी, पहचाने इन छुपे खतरों को।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *