ठंडा पानी पीने के फायदे और नुकसान। (Thanda pani peene ke fayde) – Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi.
pinks tea - November 29, 2020 1147 2 Comments
Thanda pani peene ke fayde…पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है फिर चाहे वो ठंडा हो या गरम। आज हम आपके लिए लेकर आये हैं ठंडा पानी पीने के फायदे। अक्सर गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप के बाद घर लौटते ही अगर एक गिलास ठंडा पानी पीने को मिल जाये तो शरीर को इससे बेहद आराम मिलता है। (Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi) ठंडा पानी पीने से शरीर में तरावट आती है और आप तरोताजा महसूस करने लगते हो। गर्मियों के दिनों में ठंडे पानी का सेवन करने के कई फायदे होते हैं। यह हमारे शरीर को हाइड्रेट करने, ऊर्जा देने, तरावट लाने और शरीर का तापमान मेंटेन करने में मदद करता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको एक दिन में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। खासकर गर्मियों के मौसम में पानी का सेवन जरूरी मात्रा में किया जाना बहुत आवश्यक होता है। गर्मीयों के दिनों में हमारे शरीर से पसीना अधिक मात्रा निकलता है जिस कारण इन दिनों पानी का उचित मात्रा में सेवन करना अत्यंत जरूरी हो जाता है। आईये जानते हैं गर्मियों के दिनों में (Thanda pani peene ke fayde) ठंडा पानी पीने के फायदे और इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी।

Contents
- 1 ठंडा पानी पीने के फायदे (Thanda pani peene ke fayde) – Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi
- 1.1 Thanda pani peene ke fayde : शरीर को रखे हाइड्रेट –
- 1.2 Thanda pani peene ke fayde : वजन कम करने में सहायक –
- 1.3 Thanda pani peene ke fayde : मेटाबोलिज्म रेट बढ़ाये –
- 1.4 Thanda pani peene ke fayde : ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य बनाए –
- 1.5 Thanda pani peene ke fayde : वर्कआउट के दौरान –
- 1.6 ठंडा पानी पीने के नुकसान (thanda pani peene ke nuksan) – Side Effects Of Drinking Cold Water In Hindi
ठंडा पानी पीने के फायदे (Thanda pani peene ke fayde) – Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi
Thanda pani peene ke fayde : शरीर को रखे हाइड्रेट –
पानी चाहे सादा हो, ठंडा हो या फिर गर्म, हर तरह का पानी शरीर को फायदा पहुँचाने का कार्य करता है। ठंडे पानी के ऊपर हुई कुछ स्टडी इस बात को बताती हैं कि यह शरीर के द्वारा जल्दी अब्जॉर्ब कर लिया जाता है। जिस कारण शरीर में पानी की कमी हो जाने का खतरा कम हो जाता है। गर्मियों में जब शरीर के पसीने निकाल देने वाली चिलचिलाती धुप में यदि एक गिलास ठंडा पानी पीने को मिल जाए तो यह शरीर के तापमान को कम करने का काम करता है। साथ ही पानी पीने से शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा भी मिलती है। गर्मियों में (Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi) ठंडे पानी के फायदे की बात करे तो इसको पीने के अलावा इससे नहाने पर भी शरीर तरोताजा हो जाता है।
पानी पीने के फायदे (Pani peene ke fayde) – Benefits of water in hindi
Thanda pani peene ke fayde : वजन कम करने में सहायक –
(Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi) ठंडे पानी के फायदे वजन कम करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसका सेवन ना सिर्फ शरीर के तापमान को कम करने का काम करता है बल्कि यह वजन कम करने में भी अहम भूमिका निभाता है। गर्मियों की तपती धूप में ठंडे पानी का सेवन करने पर शरीर के तापमान में भी गिरावट आती है। ऐसे में शरीर को दुबारा सामान्य तापमान में आने के लिए कुछ कैलोरी ऊर्जा बर्न करनी पड़ती है। ये स्वाभाविक बात है कि जितनी ज्यादा आपकी कैलोरी बर्न होगी उतना ही आपका वजन भी कम होगा। यही कारण है कि ठंडे पानी का सेवन आपके बढ़ते वजन पर लगाम लगाने का काम कर सकता है। हालाँकि वजन कम करने के लिए आपको शारीरिक परिश्रम करना अनिवार्य होता है।
सोयाबीन के फायदे (Soyabean Ke Fayde) – Benefits Of Soybean In Hindi.
Thanda pani peene ke fayde : मेटाबोलिज्म रेट बढ़ाये –
(Benefits Of Drinking Cold Water In Hindi) ठंडे पानी के फायदे मेटाबल्जिम रेट को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं। ठंडे पानी के ऊपर हुई कई स्टडी इस बात को बताती हैं कि इसका सेवन शरीर के टेम्प्रेचर को सामान्य बनाने में मदद करता है। इस स्टडी में यह देखा गया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान शरीर को तापमान का स्तर मेंटेन करने के लिए अधिक मेहनत लगती है। इस दौरान मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और इस प्रकिया में कैलोरी भी बर्न होती है। इसके अलावा ठंडे पानी का सेवन शुगर और फैट को बर्न करने का कार्य भी करता है।
दूध पीने के फायदे (Doodh peene ke fayde) – Benefits Of Milk In Hindi.
Thanda pani peene ke fayde : ब्लड सर्कुलेशन को सामान्य बनाए –
ठंडे पानी का सेवन करने से यह हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि ठंडा पानी पीने से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छे तरीके से होता है। जिसका नतीजा यह होता है कि हमारे शरीर के हर अंग में सही मात्रा में खून पहुँचता है और सभी अंग अपना काम अच्छे से करने लगते हैं। आपको बता दें कि शरीर के सभी अंगों के सही से काम करने के लिए जरूरी है की उनमें रक्त संचार भी सही तरीके से हो।
साबूदाना के फायदे (Sabudana ke fayde) – Benefits Of Sabudana In Hindi.
Thanda pani peene ke fayde : वर्कआउट के दौरान –
वर्कआउट, जिम, व्यायाम, जॉगिंग या अन्य किसी भी प्रकार की फिजिकल एक्टिविटी को करने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। जिसका नतीजा यह होता है कि हमे अत्यधिक मात्रा में पसीना आने लगता है और
साथ ही साथ प्यास भी लगने लगती है। ऐसे में ठंडे पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह न सिर्फ आपकी प्यास बुझाने का कार्य करता है बल्कि यह शरीर के तापमान को भी निंयत्रण में लाने का काम करता है।
ठंडा पानी पीने के नुकसान (thanda pani peene ke nuksan) – Side Effects Of Drinking Cold Water In Hindi
- सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर भूलकर भी ठंडे पानी का सेवन न करें। ऐसा करने पर आपकी नाक बंद हो सकती है जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
- ठंडा पानी पीने से कई लोगों को गले में दर्द की शिकायत भी रहने लगती है।
- इस पर हुई कुछ स्टडी यह भी बताती हैं कि ठंडा पानी पीने से माइग्रेन जैसी समस्या को बढ़ावा मिलता है।
- भूलकर भी खाने के साथ और खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से खाने का पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता।
- फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पुराने जोड़ों के दर्द में दर्द बढ़ सकता है।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022पिम्पल्स हटाने की बेस्ट क्रीम
May 24, 2022गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022