Beauty

तमन्ना भाटिया ने शेयर करी होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की विधि, आप भी देखें।

लॉकडाउन के कारण पिछले लम्बे समय से बॉलीवुड के अधिकतम प्रोजेक्ट्स ठंडे बस्ते में पड़े हैं। ऐसे में इंड्रस्टी के अधिकतर लोग लॉकडाउन का अधिकतर समय अपने घरों में बिताने को मजबूर हैं। लॉकडाउन के दौरान आजकल अधिकतर बॉलीवुड सेलेब्‍स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने फैन्स के टच में बने रहते हैं और समय-समय पर अपने अकांउट पर अपनी फोटो, योगा टिप्स, फिटनेस मंत्रा और ब्यूटी टिप्स को शेयर करते रहते हैं। हाल ही में कुछ दिनों पहले करीना कपूर ने होममेड फेस पैक फैन्‍स के साथ शेयर किया था। लेकिन इस बार करीना नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की विधि और उसको इस्तेमाल करने के तरीके को शेयर किया है। आप भी तमन्ना भाटिया के इस होममेड हेयर ग्रोथ ऑयल को अपने किचन में मौजूद बस कुछ चंद चीजों का प्रयोग कर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। यह आपके बालों की अच्छी ग्रोथ के अलावा उनको घना और काला बनाने में भी मदद करता हैं। आईये जानते हैं घर पर झटपट होमेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने की विधि और उसको इस्तेमाल करने का तरीका।

होमेड हेयर ग्रोथ ऑयल – Homemade hair growth oil

विधि

तमन्ना स्टायल होममेड होमेड हेयर ग्रोथ ऑयल बनाने के लिए आपको चाहिए कोकोनट ऑयल और प्याज। इसके लिए वो प्याज के रस को कोकोनट आयल में मिक्स करती हैं। दोनों के अच्छे तरह से मिक्स हो जाने के बाद आपका होममेड होमेड हेयर ग्रोथ ऑयल बन कर तैयार हो जायेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको कॉटन की मदद से इसे अपने हेयर्स में लगाना है। ऑयल लगाते समय अपने सर को ज्यादा आगे की तरफ नहीं झुकना है। अन्यथा तेल आपके आँखों में जा सकता है। जिससे जलन आदि की समस्या पैदा हो सकती है। इस होममेड ऑयल को आपको कम से कम 30 मिनट के लिए अपने बालों में लगाए रखना है। इसके बाद आप अपना सर धो सकते हैं।

प्याज
बालों के लिए प्याज के गुणों की बात करें तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद सल्फर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने का कार्य करता है। प्याज में मौजूद केटालेज़ नामक एंजाइम बालों के सफेद होने की समस्या में भी फायदेमंद रहता है।

नारियल तेल
कोकोनट ऑयल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों को प्रोटीन देकर उनकी जड़ों को मजबूत करने में मदद करता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। यह एक बेहतरीन प्राकृतिक हेयर कंडीशनर की तरह भी कार्य करता है। इसके प्रयोग से बाल मुलायम, सिल्की और चमकदार बनते हैं। इसमें मौजूद मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को हेल्दी बनाये रखने का कार्य करता है।

गर्मियों में पुदीने और तुलसी वाले आइसक्यूब्स से चेहरे को टैनिंग, रेडनेस और रैशेज से दिलाएं छुटकारा।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *