Health

सफेद दाग का रोग और उसके लक्षण – Symptoms of vitiligo in hindi.

सफेद दाग का रोग किसी भी व्यक्ति को कभी भी हो सकता है। सामान्यतः सफेद दाग (vitiligo in hindi) अधिकतर लोगों को बचपन से ही होता है पहले ये हल्का या छोटा होता है और बाद-बाद में ये पूरे शरीर में फैलता जाता है। कई लोग इसे कुष्ट रोग भी मानते हैं और इस रोग के कारण लोग बहुत हीन भावना का शिकार हो जाते हैं और दूसरे लोगों से मिलने में कतराते हैं। (vitiligo in hindi) सफेद दाग का रोग फैलते फैलते पूरे शरीर को सफेद कर देता है तो आइये जानते है सफेद दाग के रोग के लक्षण क्या-क्या होते हैं?

Contents

सफेद दाग का रोग और उसके लक्षण – Symptoms of vitiligo in hindi

सफेद दाग का रोग होने के 3 प्रमुख लक्षण है जो इस प्रकार है –

पहला लक्ष्ण, सफेद दाग का रोग होने का कारण ये भी हो सकता है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण ये दाग हमारे शरीर में होने लग जातें हैं। इस लिए हमेशा अपने आहार में पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार वाले फल सब्ज़ियाँ और दालों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

दूसरा अहम कारण ये है कि फंगल संक्रमण की वह से भी आपको ये बीमारी लग सकती है।

तीसरा कारण है ल्यूकोडर्मा या विटिलिगो की समस्या से भी ये दाग होने का खतरा है।

सफेद दाग का रोग
courtesy google

सफेद दाग की बीमारी से बचाव कैसे करें – How to prevent vitiligo in hindi

अगर आपको सफेद दाग का रोग है और आप इस बीमारी से छुटकारा चाहते हैं, तो आपको कुछ खास चीजों का ध्यान रखना होगा और अपनी जीवन शैली में कुछ चीजों को अपनाना होगा, जैसे कि आपको करेला का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना होगा, आप इसका सेवन सब्जी या जूस दोनों तरीकों से कर सकते हैं इससे आपके शरीर में सफेद दाग की समस्या कम होगी इसके अलावा जब भी आप दूध का सेवन करें तो इसमें हल्दी डाल कर जरूर पियें। अगर आप 6 महीने तक सुबह शाम हल्दी वाले दूध का सेवन करेंगे तो आप सफेद दाग से छुटकारा मिलने कि संभावनाएं कहीं अधिक बढ़ जायेंगीं और ध्यान रहे मछली, दही, ज्यादा नमकीन वाले आहार, या ज्यादा खट्टा खाने से बचना चाहिए।

क्या आपको भी हैं इनमें से कोई लक्षण तो आपके शरीर में हो रही है कैल्शियम की कमी।

घरेलु उपचारो की मदत से दूर करें सफेद दाग का रोग – Home remedies for vitiligo in hindi

नीम और शहद –

अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर नीम सफ़ेद दाग को ठीक करने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है इसके लिए आपको बस इतना करना है कि नीम का रस निकाल कर उसमे एक चम्मच शहद मिला कर दिन में तीन बार इसका सेवन करें, आप इसका सेवन उम्र भर भी कर सकते हैं।

तांबा रहेगा फायदेमंद –

सफेद दाग से ग्रस्त मरीज को तांबे के बर्तनो का इस्तेमाल करना चाहिये तांबे के लोटे में ही पानी पीना चाहिये और खाना भी तांबे के बर्तन में खाना चाहिये।

बथुवा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिये –

जी हाँ सफेद दाग से ग्रसित व्यक्ति को बथुवे की सब्जी को अपने आहार में शामिल करना चाहिये इसके अलावा बथुवा को उबाल के उसके पानी से दाग वाली जगह को धोए इससे सफेद दाग धीरे धीरे कम हो जायेगा।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *