Beauty

होममेड शकरकंद फेस मास्क – Sweet potato face mask in hindi.

Sweet potato face mask in hindi…सर्दियों के सीजन में आपने भी शकरकंद का सेवन कभी न कभी जरूर किया होगा। कुछ लोग इसे उबाल कर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे आग पर भूनकर खाना ज्यादा अधिक पसंद करते हैं। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका प्रयोग आप त्वचा की सुंदरता को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनाना होगा शकरकंद फेस मास्क को, इसका मुख्य काम त्वचा को एजिंग की समस्या से बचाना, दाग-धब्बे हटाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाना होता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं (Sweet potato face mask in hindi) होममेड शकरकंद फेस मास्क बनाने की विधि साथ ही इसे इस्तेमाल करना का तरीका।

शकरकंद फेस मास्क
courtesy google

Contents

होममेड शकरकंद फेस मास्क – Sweet potato face mask in hindi

आलमंड ऑयल और शकरकंद फेस मास्क – Badam tel aur shakarkand face mask in hindi

बादाम तेल और शकरकंद के सयोजन से बनने वाला फेस मास्क त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। शकरकंद की बात करें तो यह एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होती है। इसके यह गुण एजिंग के कारण त्वचा में पड़ने वाले निशानों को दूर करने का काम करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके अलावा त्वचा के लिए बादाम तेल के फायदे की बात करें तो इसमें मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन ई त्वचा को जरूरी पोषण देने का कार्य करते हैं। बादाम तेल और शकरकंद से बनने वाले फेस मास्क त्वचा की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को हटाने में मददगार होता है।

इसे बनाने का तरीका –

सामग्री –

आलमंड ऑयल – 10 बूंदें
टर्मरिक पाउडर – ⅛ छोटा चम्मच
उबला हुआ शकरकंद -1 चम्मच मैश किया हुआ

विधि –
  • सबसे पहले एक बाउल लें और इसमें आलमंड ऑयल, टर्मरिक पाउडर और मैश किया हुआ शकरकंद डालें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें।
  • तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के गर्म पानी से मुँह धो लें।
  • बेहतर नतीजे पाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार इस फेस मास्क का प्रयोग करें।

होममेड एप्पल फेस पैक लाएगा आपके चेहरे पर निखार : Homemade Apple Face Pack.

जायफल और शकरकंद फेस मास्क – Jaiphal aur shakarkand face mask in hindi

जैसा की हमने आपको बताया कि शकरकंद में त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी माने जाने वाले एंटीआक्सीडेंट और विटामिन मौजूद होते हैं। वहीं जायफल की बात करें तो इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं। त्वचा पर शकरकंद और जायफल फेस मास्क का प्रयोग एजिंग, पिम्पल्स, सूजन और दाग-धब्बे की समस्या दूर करने का काम करता है।

इसे बनाने का तरीका –

समाग्री –

जायफल पाउडर – ⅛ छोटी चम्मच
शकरकंद उबले हुए- ½ छोटा चम्मच
गुलाब जल – आवश्यकतानुसार

विधि –
  • सबसे पहले एक बाउल लें और फिर इसमें जायफल, शकरकंद और गुलाब जल को डालें।
  • अब इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस मास्क का प्रयोग जरूर करें।

होममेड इलायची फेस पैक – Homemade cardamom face pack in hindi

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *