Education

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज, अभी कुछ दिन और बिताने होंगे जेल में।

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स कनेक्शन केस के चलते जेल में गयी रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका देते हुए मुंबई की एक विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज की है। बता दें कि ड्रग कनेक्शन केस में गिरफ्तार हुई रिया चक्रवर्ती ने खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत याचिका दायर की थी। जिसे विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। रिया चक्रवर्ती के अलावा ड्रग कनेक्शन केस में गिरफ्तार हुए शौविक चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि आदेश की कॉपी मिलने के वह निर्णय लेंगे की इस मामले में हाई कोर्ट जाना है या नहीं।

जमानत याचिका

NCB ने किया था गिरफ्तार
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा ड्रग कनेक्शन केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा NCB ने दिपेश सावंत, अब्दुल बसित, जैद विलात्रा, और सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया था। मुंबई की विशेष अदालत ने इन सभी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

रिया ने दायर की थी याचिका
रिया चक्रवर्ती ने याचिका दायर कर कहा था कि उन पर दवाब बना कर जुर्म कबूल करवाया गया है। साथ ही रिया ने यह भी कहा था कि न्यायिक हिरासत में उसकी जान को खतरा है। रिया चक्रवर्ती के मुताबिक उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां भी मिली हैं। इसके अलावा रिया का यह भी कहना था कि लगातार तीन एजेंसियों की तरफ से चल रही जांच का सीधा प्रभाव उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लेकिन अदालत ने रिया की इन बातों पर असहमति जताते हुए जमानत याचिका खारिज करने का निर्णय लिया है।

NCB ने किया जमानत याचिका का विरोध
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए अदालत के सामने यह तथ्य रखे थे कि यदि रिया को जमानत मिलती है तो वो सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है। इसके अलावा NCB ने यह भी तथ्य रखा था कि अभिनेत्री अपने रूतबे और पैसों के दम पर गवाहों को खरीदने की कोशिश कर सकती हैं।
NCB ने इस बात पर जोर दिया कि रिया चक्रवर्ती ने कई बार सुशांत के लिए खुद ड्रग्स खरीदा था। NCB ने रिया पर आरोप लगाया की वह ड्रग्स से जुड़े लेनदेन अपने क्रेडिट कार्ड और पेमेंट गेटवे के माध्यम से खरीदती थी। NCB के मुताबिक भले ही रिया खुद ड्र्ग्स नहीं ले रही थी, लेकिन वह दूसरे व्यक्ति के लिए ड्र्ग्स खरीद रही थी।

BMC की टीम ने कंगना रनौत के ऑफिस को किया ध्वस्त, अभिनेत्री ने कहा आज वहाँ बाबर आया है।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों को अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करना ना भूलें।

ऐसी महत्पूर्ण खबरों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *