Beauty

गर्मियों में त्वचा को फ्रेश रखने के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स.

गर्मियों में त्वचा को फ्रेश रखने के लिए हम क्या क्या नहीं करते आखिर गर्मियों का ये मौसम बहुत ही गर्मी और चिपचिपाहट वाला होता है। इस मौसम में पसीना आना जायज है, पर अगर सही समय में पसीने को साफ नहीं किया गया तो इससे आपके शरीर में दुर्गन्ध, रैशेस के साथ साथ कीटाणुओं का खतरा होने की संभावना रहती है, इसलिए आपको अपनी त्वचा का ध्यान रखने की जरूरत है। गर्मी ज्यादा होने के कारण पसीना निकलता है जिस कारण पोर्स जो हमारी स्किन के जरिये हमारे शरीर से खराब पदार्थो को बाहर निकालते है वो बंद हो जाते हैं। जिस कारण स्किन में ऑइल जमा हो जाता है और शरीर तथा त्वचा में खुजली,कील, मुहासे, फुंसिया जैसी समस्या देखने को मिलती है।

 

त्वचा को फ्रेश
courtesy google

Contents

गर्मियों में स्किन को फ्रेश रखने के लिए करें इन चीज़ो का इस्तेमाल –

  1. सैलिसिलिक एसिड युक्त फेस वाश का इस्तेमाल करें ये स्किन के पोर्स को खोलने में मदद करता है और साथ ही साथ आपकी स्किन को पुरे दिन ऑइलफ्री रखता है। जिससे आपकी त्वचा चमक उठती है इस फेसवाश का इस्तेमाल दिन में दो बार करें।
  2. गर्मियों के मौसम में आप मिनरल वाटर मिस्ट का भी प्रयोग कर सकते हैं। ये त्वचा की नमी बरकरार रखता है और चहरे की चमक वापस लता है। ये आपकी त्वचा में फिर से जान डालता है और साथ ही साथ रोम छिद्रो को खुलने से रोकने में मदद करता है।
  3. गर्मियों में पसीने से बचने के लिए आपकी स्किन का मॉस्चराइस्ड होना बहुत जरुरी है। इस लिए वाटर बेस मॉस्चराइजर का ही इस्तेमाल करे क्योकि ये आपकी त्वचा को हाइड्रेड करता है, साथ ही साथ आपकी त्वचा में नमी बनाये रखता है।
  4. गर्मियों में अगर आप मेकअप करते है तो आपको ये जानना जरुरी है की बहुत भारी मेकअप करने से पसीना आने लगता है। इस लिए अगर आप अपने मेकअप को लम्बे समय तक रखना चाहते हैं, तो आप अपनी स्किन पर प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हो क्योकि ये रोम छिद्रो में नमी को रोक कर उसको चिकना होने से रोकता है।

    गर्मियों में स्किन केयर के आसान टिप्स

    त्वचा को फ्रेश
    courtesy google

इसके अलावा आपको गर्मियों के मौसम में कुछ सावधानियां बरतने की भी आवश्यकता होती है –

*  पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करने से हमारे शरीर को काफी लाभ होते हैं, गर्मियों में ज्यादा जूस और पानी पीने          से शरीर में से दुर्गंध नहीं आती है रोज सुबह उठ कर आपको पानी पीना चाहिए।                                        *  गर्मियों के मौसम में लाइट कपडे ही पहने क्योंकि आपके द्वारा पहने हुए कपडे भी आपको पसीना दे सकते हैं।            इसलिए कोशिश करे की गर्मियों में लाइट या फिर कॉटन के कपडे पहने।
*  गर्मियों में चाय-काफ़ी का सेवन न करे क्योंकि ये हमारे शरीर में गर्मी पैदा करती है इस लिए गर्मियों में केवल              ग्रीनटी का इस्तेमाल करे जिससे आपके शरीर में पसीना आने की शिकायत दूर हो जाएगी।
*  गर्मियों में नहाने के पानी में आप थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालें और उस पानी से नहा लें इससे आपके शरीर में              एलर्जी नहीं होगी।
*  गर्मियों में अपने साथ हमेशा हैंड सैनिटाइजर जरूर रखे और सूती रुमाल रखे ताकि जब भी आपको पसीना आए तो आप उस रुमाल का इस्तेमाल कर सकें हाथ से किसी और चीज़ से पसीना साफ करने से स्किन में रैशेस हो सकता है।                                                                                                                       

कैसे करें गर्मी के मौसम में मेकअप का सही तरह से इस्तेमाल ?

 दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों   के साथ शेयर जरूर करें. 

  ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                                    Instagram
  Facebook
  Twitter
  Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *