Health

गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए ?

गर्मियों का मौसम आते ही खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है ऐसे में सबसे अच्छे विकल्प हैं घर में रखे फल. गर्मियों में फल खाने के अनेक लाभ होतें हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है और आप थकान, आलस का अनुभव करने लगते हैं।
आज हम जानेगे ऐसे कुछ फलों के बारे में जिनके सेवन से आपको तप्ति गर्मी से राहत मिलेगी साथ ही आप गर्मियों में इन फलों का सेवन कर तरोताज भी महसूस करंगे।

गर्मियों में कौन से फल खाने चाहिए –

गर्मियों में फल खाने
courtesy google

आम (Mango) – फलों का राजा कहलाने वाला आम गर्मियों में बड़े चाव से खाया जाता है. स्वाद में टेस्टी होने के साथ यह कई गुणों से भरपूर होता है. आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है. गर्मियों में आम रस का सेवन आपको लू से भी बचाता है।

गर्मियों  फल खाने
courtesy google

खरबूजा (Muskmelon) – गर्मियों के लिहाज से खरबूजा एक अच्छा पानी की कमी को दूर करने वाला फल माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व पाए जाते हैं। यह हमारे शरीर को डिहाइड्रेड होने से बचता है और हमारी त्वचा को भी नम बनाये रखता है।

गर्मियों के फ्रूट्स
courtesy google

तरबूजा (Watermelon) – जैसा की इसके नाम वाटरमेलन से ही स्पष्ट हो जाता है कि ये फल पानी का अच्छा विकल्प है। तरबूजे में 75 % तक पानी पाया जाता है। स्वाद में रसीला होने के साथ यह आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। तरबूजे में पोटेसियम, सोडियम और विटामिन-बी पाया जाता है। गर्मियों के दिनों में ज्यादा से ज्यादा तरबूजे का फल खाना चाहिए।

समर फ्रूट्स
courtesy google

लीची (Lychee) – लीची विटामिन-सी की अच्छी श्रोत मानी जाती है। लीची का फल शरीर को तरावट देने का काम करता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। अपने एंटीऑक्सीडेंट गुण के कारण लीची का फल त्वचा संबंधी रोगों से भी हमे बचाता है।

समर फ्रूट्स
courtesy google

बेल (Bael fruit) – गर्मियों में बेल के फल को कच्चा और जूस दोनों ही रूप में लिया जाता है। इसका फल शरीर को ठंडक पहुँचाता है। और इसके अनेक औशधीय गुण भी होते है गर्मियों में इसका सेवन पेट की समस्याओं के लिए अत्यनत लाभकारी है।                                                                                                                      ये भी पढ़े- (How to dress in summer) गर्मियों के मौसम में कैसे कपड़े पहनने चाहिये ?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *