Lifestyle

तपती गर्मी से बचने के लिए जरूर पियें ये शीतल पेय

गर्मियों में पिएंगे ये शीतल पेय तो पूरे दिन रहेंगे चुस्त दुरुस्त… खून चूस लेने वाली तपती गर्मी में गला सुख रहा हो और प्यास लगी हो तो शरीर को ठंडक पहुंचने के लिए शीतल पेय, ठंडाई और जूस पीने से बेहतर कोई विकल्प नहीं होता है। ये ना केवल हमे तपती गर्मी से आराम दिलाते हैं बल्कि इनके सेवन से शरीर को ठंडक, ऊर्जा तथा अनेक प्रकार के मिनरल और विटामिन्स भी मिलते हैं। जिससे हमे स्वास्थ्य लाभ के साथ गर्मी से भी राहत मिलती है। वैसे तो ये सब ड्रिंक्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं लेकिन आप चाहे तो इनको आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। आईये जानते हैं उन सभी स्वास्थ्यवर्ध्क   के बारे में जो आपको इस तपती गर्मी से तो बचाएंगे साथ ही इनको आप आसानी से अपने घर पर भी बना पाएंगे।

ये भी पढ़े- भारतीय बाजार से गायब हुआ गर्मियों में सर्वाधिक पिए जाने वाला रूह अफ्जा।

Contents

गर्मियों से बचने के लिए जरूर पियें ये शीतल पेय-

लस्सी –

गर्मियों का मौसम और एक गिलास ताजा ठंडी लस्सी पीने को मिल जाये तो समझिए आपकी सारी थकान कहीं दूर हो जाती है। दही की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों के दिनों में लस्सी पीने से शरीर को तरावट मिलती है। लस्सी को आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं। लस्सी बनाने के लिए एक कटोरी दही को आधे गिलास ठंडे पानी के साथ मिला लें और इसमें 3 चम्मच चीनी मिला लीजिए अब इस मिश्रण को मिक्सी में 1 से 2 मिनट तक फेंट लीजिये। ताजी लस्सी बन कर तैयार हो जाएगी।

शीतल पेय
courtesy google

छाछ –

गर्मियों में शरीर को तरावट देने के लिए छाछ पीना स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। छाछ ना केवल शरीर को ठंडक पहुँचता है बल्कि यह पेट से जुडी कई समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और जलन से भी निजात दिलाती है। छाछ बनाने के लिए एक कटोरी दही, आधा गिलास पानी, थोड़ा सा हरा धनिया और थोड़ी सी कटी हुई हरी मिर्च को मिक्सी में डाल कर 1 से 2 मिनट के लिए ब्लेंड कर लीजिए और इस मिश्रण में काला नमक या सादा नमक स्वादानुसार मिलाकर ठंडी छाछ का आनंद लें।

आंखिर गर्मियों ऐसा क्या करें कि गर्मियों में चलने वाली लू (गर्म हवा) से बीमार ना पड़े ?

आम पना –

गर्मी से राहत दिलाने वाले पेय की बात हो तो भला आम पने का जिक्र कैसे ना हो। ये शरीर को ठंडक देने के साथ साथ गर्मी और लू से भी बचाता है। आम पना बनाने के लिए कच्चे आम को पानी में 8 से 10 मिनट तक गर्म करें और पानी के सामान्य तापमान में आ जाने के पश्च्यात आम को पानी से निकाल कर छील लें। अब आम के गुदे को हाथ की सहायता से मसल कर निकाल दें और इसमें चीनी, काला नमक, और पिसा हुआ जीरा मिला कर गैस में कम आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए रख दें। अब इस मिश्रण को गैस से उतार दें और सामान्य तापमान में आने के पश्च्यात ठंडे पानी में मिला कर आम पने का आनंद उठायें।

गर्मियों शीतल पेय
courtesy google

शिकंजी –

गर्मियों में कुछ शीतल पेय पिने का मन करे तो शिकंजी बनाना सबसे आसान रहता है शिकंजी बनाने के लिए एक नीबू लीजिए और उसे दो बराबर भाग में काट कर एक गिलास में निचोड़ लीजिये। अब इसमें 2 चम्मच चीनी और थोड़ा सा शिकंजी पाऊडर मिला लें और गिलास को ठंडे पानी से भर लें। अब इस मिश्रण को चम्मच की सहायता से मिला लें और ठंडी शिकंजी का मजा लें।

शीतल पेय
courtesy google

अन्य शीतल पेय –

इसके आलावा आप गर्मियों में बेल का जूस, मौसमी का जूस, मिक्स फ्रूट जूस, मेंगो शेक, बनाना शेक, गन्ने का रस, इमली का शर्बत, सत्तू का शर्बत, जलजीरा, पुदीने का पानी आदि अनेक प्रकार के शीतल पेय का उपयोग गर्मी से निजात पाने के लिए कर सकते हैं।

जानिए गन्ने के रस के फायदे.पढ़ कर हैरान रह जायेंगे आप !

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *