Health

क्या आप को भी पता है शहद के इन चमत्कारी गुणों के बारे में ?

शहद न केवल खाने में स्‍वादिष्‍ट होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी इसका सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। आयुर्वेद में शहद के चमत्कारी गुण अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम पाया जाता हैं। यह कार्बोहाइड्रेट का भी प्राकृतिक स्रोत है इसलिए इसका सेवन से शरीर में शक्ति, स्फूर्ति और ऊर्जा आती है। आईये जानते हैं शहद के चमत्कारी गुण कैसे हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का कार्य करते हैं।

Contents

शहद के फायदे – shahad ke fayde

जलने पर फायदेमंद –

शहद में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए यह घावों, कटे और जले हुए स्थानों पर तथा खरोंच पर लगाया जाता है।

त्‍वचा संबंधी विकार दूर करें-

शहद क्षतिग्रस्त त्वचा का उपचार करने में मददगार होता है। यह एक्जिमा, त्वचा की सूजन और अन्य त्वचा विकारों का भी प्रभावशाली तरीके से उपचार करता है।

शहद के चमत्कारी गुण वजन कम करें-

शहद वजन कम करने में एक अहम भूमिका निभाता है। इससे बिना किसी नुकसान के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। यह मेटाबोलिज़्म रेट को बढ़ाता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त वसा नष्ट हो जाती है। इसके लिए बस आपको सुबह खाली पेट नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन करना हैं।

सुबह उठ कर गर्म पानी और शहद पीने के हैं अनेक चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ।

शहद के चमत्कारी गुण बालों में लाए नई जान-

शहद का इस्‍तेमाल बालों के लिए भी काफी अच्छा होता है। ऑलिव आयल के साथ शहद मिलाकर बालों में लगाने से बाल लंबे, घने और मुलायम हो जाते। यह बालों के झड़ने की समस्‍या को भी काफी हद तक रोकता है।

शहद के चमत्कारी गुण दिल को दे मजबूती-

शहद दिल को मजबूत बनाने के लिए अच्‍छा होता है। दिल को मजबूत करने, हृदय को सुचारू रूप से कार्य करने और हृदय संबंधी रोगों से बचने के लिए प्रतिदिन एक चम्‍मच शहद खाना अच्छा रहता है।

शहद के चमत्कारी गुण आंखों के लिए लाभकारी-

औषधीय गुणों से भरपूर शहद का उपयोग अनेक बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। शहद खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारियों को भी शहद से दूर किया जा सकता है।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *