Relationship

शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?

Shadi ke liye ladki se kya questions puche…जब भी कोई व्यक्ति शादी के लिए लड़की देखने जाता है, तो उसके मन में सबसे पहले सवाल आता है कि वो लड़की से क्या पूछें? और ऐसा होना भी लाजमी है आखिर बात उसकी पूरी जिंदगी की जो है। हर कोई यही चाहता है, उसे उसके मन मुताबिक जीवन साथी मिले. जो उसे समझे और जिसके साथ वह हसीं खुशी जीवन व्यतीत कर सके।
भारत में शादी को बहुत पवित्र रिश्ता माना जाता है और ये भी कहा जाता है कि पति पत्नी का यह रिश्ता सिर्फ एक जन्म का नहीं बल्कि सात जन्मों का होता है। इसलिए शादी करने से पहले आपको अपने पार्टनर से मिलना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए। आईये जानते हैं अगर आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं और इस उलझन में पड़े हैं कि आप लड़की से क्या पूछें(Ladki se kya question puche), तो हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जो आपको लड़की से जरूर पूछनी चाहिए।

लड़की से क्या पूछें
courtesy google

लड़कियों में कौन से गुणों का होना बहुत जरुरी होता है?

Contents

लड़की से क्या पूछें : Ladki se kya question puche?

क्या लड़की है शादी के लिए तैयार – 

शादी से पहले लड़की से क्या पूछें (Shadi ke liye ladki se kya questions puche) यह सवाल हर किसी को परेशान करता है। यहाँ आप एक बात जान लीजिए कि कोई भी शादी तभी सफल हो पाती है जब उस पवित्र रिश्ते को निभाने के लिए दोनों लोग मेंटली रूप से तैयार हों। इसलिए सबसे पहले ये जानने की कोशिश करें कि जिस लड़की से आप शादी करने कि सोच रहे हैं क्या वो शादी के लिए मेंटली तैयार है?

कहीं कोई दबाव तो नहीं है –   

लड़की से क्या पूछें जब बात शादी की हो तो कुछ बातों को पहले ही पूछ लेना आपके हीत में रहता है। आज के समय में चाहे लड़का हो या लड़की ज्यादातर लोग पहले से ही रिलेशनशिप में होते हैं और उनके घर वालों को उनका ये रिश्ता मंजूर नहीं होता। इसलिए जब भी आप शादी के लिए लड़की देखने जाएँ तो लड़की से ये जरूर पूछ लें कि वो शादी किसी के दबाव में तो नहीं कर रही?

लड़की से क्या पूछें
courtesy google

शादी के बाद घर परिवार संभालेगी या नहीं – 

आज के मॉडर्न टाइम में कुछ लड़कियाँ आराम कि जिंदगी तो कुछ अपने करियर पर फोकस करने वाली लाइफ जीना पसंद करती हैं. इसलिए अगर आप को तलाश है किसी घरेलू घर गृहस्थी को संभालने वाली लड़की की तो आप लड़की से पहले ही ये सवाल जरूर पूछ लीजिए कि क्या वह शादी के बाद घर परिवार संभालेगी या फिर अपने जॉब और करियर पर फोकस करेगी। 

(how to impress a girl) कैसे करे लड़की को इम्प्रेस ?

मॉर्डर्न कपड़ों को लेकर भी खुल कर करें बात –      

आजकल सभी लड़कियाँ सुन्दर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं इसके लिए वो कई तरह का मेकअप और लेटेस्ट ट्रेंडिंग और मॉडर्न कपड़े भी पहनती हैं। ऐसे में ये बहुत जरूरी हो जाता है की आप जिस लड़की से शादी करने जा रहे हैं उस से पहले ही इन सब के बारें में बात कर लीजिए। तांकि कल की तारीख में आपके घर में मॉडर्न कपड़ों को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या ना पैदा हो जाये।                                                           

लड़की से क्या पूछें – शौक और आदतों के बारे में पूछें – 

हर किसी व्यक्ति की आदतें और शौक दूसरे से अलग होती हैं इसलिए जिस से आप शादी करने का ख्वाब सजा रहे है उसके शौक और आदतों के बारे में भी जानने की कोशिश करें। हो सकता है उसकी कुछ आदत ऐसी हों जो आपको बिलकुल पसंद नहीं आए इसलिए शौक और आदतों के बारे में जानना बहुत जरूरी हो जाता है।

कैसे करें संस्कारी लड़की की पहचान?

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी को तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं? जानिए लड़की से क्या पूछें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *