Health

सेब के सिरके के फायदे (Seb ke sirke ke fayde) – Benefits of apple cider vinegar in hindi.

Seb ke sirke ke fayde…बीते कुछ वर्षों से देश में सेब के सिरके की पॉपुलटरी देखने को मिली है। सेब के सिरके को एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है। यह सेब के रस को फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजार कर बनाया जाता है। इसका प्रयोग, चटनी, सलाद, पैक्ड फ़ूड और कई व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। (apple cider vinegar benefits in hindi) सेब के सिरके के फायदे की बात करें तो तेजी से वजन कम करने और पेट की अतिरिक्त चर्बी गलाने के लिए बेहद लोकप्रिय हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह फाइबर से भरपूर होने के साथ-साथ कैलोरी में लो होता है। संतुलित मात्रा में (apple cider vinegar in hindi) एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग करके कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ भी लिए जा सकते हैं। हालाँकि यहाँ आपको बता दें सेब से बनने वाले इस सिरके का सीधा सेवन और अधिक मात्रा में सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसलिए यदि आप इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सोच रहें तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आईये जानते हैं (Seb ke sirke ke fayde) सेब के सिरके के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके।

Seb ke sirke ke fayde
courtesy google

Contents

सेब के सिरके के फायदे (Seb ke sirke ke fayde) – Benefits of apple cider vinegar in hindi

वजन कम करने के लिए – Benefits of apple cider vinegar for weight loss in hindi

(Seb ke sirke ke fayde) एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो वजन घटाने के लिए इसका प्रयोग बहुत लोकप्रिय है। जो लोग अपने बढ़ते मोटापे से परेशान हैं और तेजी से वजन कम करने के इच्छुक हों उन्हें अपनी डाइट में सेब के सिरके को जरूर जगह देनी चाहिए। इसका सेवन तेजी से चर्बी गलाने का कार्य करता है और आपका बड़ा हुआ बैली फैट कम होने लगता है। वजन घटाने के इच्छुक लोगों को सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (Seb ke sirke ke fayde) मिलाकर पीना चाहिए।

नींबू पानी के फायदे (Nimbu pani ke fayde) – Lemon water benefits in hindi.

डायबिटीज की समस्या में – Benefits of apple cider vinegar for diabetes in hindi

(Seb ke sirke ke fayde) एप्पल साइडर विनेगर के फायदे डायबिटीज से जुडी समस्याओं में भी लिए जा सकते हैं। इस पर हुए कुछ अध्ययन इस बात को बताते हैं कि इसका सेवन ब्लड शुगर के लेवल को कम करके नियत्रंण में लाता है। शुगर के मरीजों के लिए जरूरी है कि उनका ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहे। डायबिटीज में इसका लाभ लेने के लिए रात में खाना खाने से आधा घंटे पहले एक गिलास पानी में दो चम्मच सेब का सिरका (apple cider vinegar in hindi) मिलाकर पी जाएँ।

आम खाने के फायदे (Aam khane ke fayde) – Benefits Of Mango in Hindi.

पिम्पल्स की समस्या में – Benefits of apple cider vinegar for pimples in hindi

(Seb ke sirke ke fayde) एप्पल साइडर विनेगर के फायदे पिम्पल्स की समस्या को दूर करने के लिए भी लिए जा सकते हैं। सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो चेहरे में मौजूद बैक्टीरिया को दूर कर त्वचा को दूर कर चेहरे की सफाई का कार्य करते हैं और आपको देते हैं पिम्पल फ्री त्वचा। इसके साथ इसके अन्य फायदे की बात करें तो यह त्वचा का pH लेवल भी नियंत्रित रखने में सहयोग देता है। इसका प्रयोग पिम्पल्स और त्वचा में पड़ने वाले दाग-धब्बों की समस्या को दूर करने में लिया जा सकता है। चेहरे पर सेब के सिरके (Seb ke sirke ke fayde) का प्रयोग करने के लिए 3 ml विनेगर को पानी में मिलाकर पिम्पल्स में लगाएं और रात भर सूखने दें। अगली सुबह ठंडे पानी से मुँह धो लें। इस प्रयोग को कुछ दिनों तक लगातार दोहराएं।

गुड़ खाने के फायदे (Gud khane ke fayde) – Benefits of Jaggery in Hindi.

त्वचा के लिए – Benefits of apple cider vinegar for skin in hindi

(Seb ke sirke ke fayde) एप्पल साइडर विनेगर के फायदे त्वचा से जुडी समस्याओं को भी दूर करने के लिए भी लिए जा सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि यह त्वचा के ph लेवल को मेंटेन करने का कार्य करता है और त्वचा पर मौजूद दाग धब्बों को दूर करने में सहायता करता है। त्वचा पर इसका प्रयोग करने से त्वचा चकमदार और पहले के मुकाबले कहीं अधिक साफ़ नजर आती है। त्वचा पर इसका प्रयोग करने के लिए विनेगर को पानी के साथ 1:3 के अनुपात में मिला लें। इसके बाद कॉटन बाल की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दे उसके बाद चेहरा पानी से धो लीजिए।

खीरा खाने के फायदे (Kheera khane ke fayde) – Benefits of cucumber in hindi.

शेविंग के लिए – Benefits of apple cider vinegar for after shave in hindi

(Seb ke sirke ke fayde) एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो शेविंग के दौरान भी इसके फायदे लिए जा सकते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं। अक्सर शेविंग के दौरान कई सावधानियाँ बरतने के बावजूद त्वचा कुछ जगहों पर छिल जाती है और कुछ जगहों पर कट भी जाती है। ऐसे में यह किसी अच्छे आफ्टर शेव की तरह कार्य करता है। इसके एंटीसेप्टिक गुण कटी और छिली हुए त्वचा को ठीक करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा त्वचा पर इसका प्रयोग त्वचा को नमी प्रदान करने के साथ त्वचा के बंद रोम छिद्रों को खोलने का होता है। आफ्टर शेव की तरह एप्पल साइडर विनेगर (apple cider vinegar in hindi) का इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ मिला कर इसे रख लें और शेव कर लेने के बाद इस स्प्रे का अपने चेहरे पर छिड़काव करें।

अंगूर खाने के फायदे (Angur khane ke fayde) – Benefits of grapes in hindi.

सेब के सिरके के नुकसान – Side effects of Apple cider vinegar in hindi

  • भूख न लगने की समस्या हो जाना।
  • मतली की समस्या हो जाना।
  • दांतों पर डाल सकता है बुरा प्रभाव।
  • सेंसेटिव त्वचा पर जलन और रैशेज की समस्या हो सकती है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *