Health

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे, सिर्फ 1-2 नहीं विनेगर के हैं इतने सारे फायदे।

एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका घर के कई कामों में उपयोग किया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो यह बेहद जबरदस्त हैं। घर में खाना पकाने में आपने भी इसका उपयोग कभी न कभी जरूर किया होगा। एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग सिर्फ खाना पकाने तक सिमित नहीं होता, ब्यूटी प्रोडक्ट्स के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। मौजूदा समय में आपको मार्केट में कई प्रकार के विनेगर मिल जाएंगे। जिनका उपयोग अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। एप्पल साइडर विनेगर की बात करें तो इसमें अनेक प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल हर मौसम में किया जा सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो एप्पल साइडर विनेगर के अनेक फायदे मौजूद हैं। शुगर, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लडप्रेसर जैसी समस्याओं में इसका प्रयोग फायदेमंद रहता है। आइये जानते हैं एप्पल साइडर विनेगर के फायदे…।

 एप्पल साइडर विनेगर फायदे

Contents

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे – Apple cider vinegar benefits

वजन कम करे सेब का सिरका –

जिन लोगों का वजन तेजी से बड रहा हो उनके लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे किसी चमत्कार से कम नहीं होते। यह तेजी से वजन घटाने में कारगर होता है। यह हमारे ब्लड में शर्करा की मात्रा को कंट्रोल में लाने का कार्य करता है, जिससे वजन कम होता है। इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाने का कार्य करता है। यह शरीर की बढ़ती हुई चर्बी को तेजी से जलाने का कार्य करता है। इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच शहद मिलाकर पिए।

बालों के लिए सेब का सिरका –

एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग बालों के लिए भी किया जाता है। नहाते समय इससे सर धोने पर यह सिर की सफाई का कार्य करता है। साथ ही डेंड्रफ की समस्या से ग्रस्त लोगों के लिए भी सेब के सिरके का प्रयोग फायदेमंद रहता है। इसका प्रयोग करने के लिए विनेगर में पानी की बराबर मात्रा मिलाकर सिर धोएं। जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हों उन्हें 1 गिलास सेब के सिरके में 1 गिलास पानी मिलाकर 3 से 4 बूंद रोजमेरी ऑयल की डाल कर ऐसे एक बोतल में भर कर रख लेना चाहिए। सिर धोने से कुछ समय पहले इसे अपने स्कैल्प्स पर अच्छी तरह से लगाएं।

पाचन बनाए मजबूत –

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो यह पाचन तंत्र मजबूत करने का कार्य करता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देता है। कई बार खाना खाने के बाद पेट में दर्द और बेचैनी की समस्या देखने को मिलती है। यह अभी समस्याएं इशारा करती हैं कि आपका पाचन तंत्र सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है। ऐसे में सेब के सिरके का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

पेट की चर्बी हो जाएगी गायब इस मेजिकल वेट लॉस ड्रिंक के नियमित सेवन से।

सूजन दूर करे विनेगर का प्रयोग –

एप्पल साइडर विनेगर सूजन दूर करने का कार्य भी करता है। अक्सर चेहरे में पड़ने वाली तेज धूप सूजन की समस्या का कारण बनती है। इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके को पानी में मिलाएँ और फिर उस पानी से स्नान करें। इसमें मौजूद एंटीइन्फ्लामेट्री गुण सूजन दूर करने का कार्य काम करते हैं।

नेल्स की चमक बढ़ाये विनेगर –

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो नेल्स की चमक बढ़ाने में भी यह अहम रोल निभाता है। अक्सर महिलाएं अपने नेल्स की चमक और हाथों की देख रेख के लिए मैनीक्योर का सहारा लेती हैं। इसके लिए आपको पार्लर में एक अच्छा खासा अमाउंट भी खर्च करना होता है। लेकिन आप चाहें तो घर पर ही एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग कर मैनीक्योर कर सकती हैं। इसेक लिए आपको सेब के सिरके को अपने नाखूनों पर लगाना है और सूखने के लिए छोड़ देना है।

एप्पल साइडर विनेगर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान रह जायेंगे आप।

शेविंग के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे –

शेविंग करने के दौरान कई बार त्वचा रेजर से कट जाती है। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए आमतौर पर हम शेविंग लोशन या फिटकरी का सहारा लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो इस पर सेब के सिरके का प्रयोग भी कर सकते हैं। त्वचा पर इसका प्रयोग बंद रोम छिद्रों को खोलने, त्वचा को नमी पहुंचाने का कार्य करता है। साथ ही इसेक अलावा इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण कटी और छिली हुई त्वचा को ठीक करने का कार्य करता है।

पिम्पल्स से छुटकारा दिलाए सेब का सिरका –

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे की बात करें तो यह पिम्पल्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाने का कार्य करता है। इसका प्रयोग करना बेहद आसान है, एक कॉटन की बाल में थोड़ा सा विनेगर डाल प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से चेहरे की अशुद्धियाँ तो हटेंगी और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *