Relationship

प्यार कैसे होता है (Pyar kaise hota hai) – What is love in hindi?

Pyar kaise hota hai…प्यार कैसे होता है? ये एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब बहुत लोगों के लिए दे पाना मुश्किल होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं प्यार वो सुखद अहसास है जिसे पाने के लिए लोग जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने की कसमें वादे खातें हैं। प्यार एक ऐसा एहसास है जिसमें कोई एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने लगता है। सिर्फ किसी को देखकर उसके प्रति आकर्षित हो जाने को प्यार कहना बिलकुल सही नहीं होगा। अब आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर प्यार कैसे होता है? (Pyar kaise hota hai), आकर्षण और प्यार के बीच में क्या फर्क होता है?

Contents

प्यार क्या होता है (pyar kya hota hai) – What is love in hindi?

प्यार के बारे में आपको एक बात अच्छी तरह से समझ लेनी चाहिए कि प्यार का मतलब सिर्फ एक लड़की और लड़के के बीच बने रिलेशन तक सीमित नहीं होता। अक्सर टीनएजर्स के मन में प्यार को लेकर बहुत गलत धारणा बन जाती है। उन्हें लगता है कि प्यार का मतलब सिर्फ एक लड़के का लड़की की तरफ आर्कषित होना है। दरअसल जब हम युवा अवस्था में प्रवेश करते हैं तब हमारे शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। जिस कारण विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होना एक बहुत स्वभाविक बात है। लेकिन यहाँ आपको बता दें कि इस प्रकार के आकर्षण को प्यार नहीं कहा जा सकता है। दोस्तों यदि आपको किसी से वास्तव में प्यार होने लगेगा तो आपके उस व्यक्ति से भावनात्मक रूप से जुडने लगेगें। चलिए जानते हैं आखिर प्यार कैसे होता है (Pyar kaise hota hai)?

प्यार कैसे होता है
courtesy google

प्यार कैसे होता है (Pyar kaise hota hai) – What is love in hindi?

जब हमे कोई व्यक्ति पसंद आने लगता है तो हमारा दिल और दिमाग हर वक्त उसके बारे में ही सोचता रहता है। दिन रात हम उसी के बारे में सोचते हैं। धीरे-धीरे हम उससे बात करने की कोशिश करते हैं। बात करने से आपको इस बात का काफी अंदाजा होने लगता है कि सामने वाले के दिल में आपके लिए किस प्रकार की फीलिंग्स हैं। वो आपके बारे में क्या सोचती/सोचता है। फिर आप अपने चाहने वाले के साथ अधिक समय बिताना शुरू कर देते हैं। एक समय ऐसा आता है कि आप दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हो और एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने लगते हो। इस तरह से आपको एक दूसरे से प्यार हो जाता है और सही समय आने पर आप अपने प्यार का इजहार करते हो।

Ladko Ko Deewana Kaise Banaye : लड़कों को दीवाना बनाने के लिए क्या करें?

प्यार कैसे होता है ये कैसे पता चलेगा (Pyar kaise hota hai) – How to know i am in love in hindi.

किसी को देख कर या हार्ट बीट बढ़ने लगे –

यदि आपको किसी से प्यार हो जाये तो उसे देख कर आपकी दिल की धड़कने स्वाभविक रूप से बढ़ने लगती हैं। आप सब कुछ भूल कर उसे ही देखने लगते हो और एक सपनों की दुनिया में खोने लगते हो।

हर पल किसी के ख्यालों में खोए रहना –

जब आपको किसी से प्यार हो जाता है तो आप दिन रात सिर्फ उसी के बारे में सोचते रहते हो। दिन हो या रात आपके दिमाग में अधिकतर समय सिर्फ उसका ही ख्वाब आते रहता है और आपको ये सब एहसास बहुत अच्छा महसूस करवाता है।

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप से जुडी कुछ अहम बातें – Friends With Benefits Meaning In Hindi.

बेचैनी होना –

यदि आपको किसी से प्यार हो जाए और किसी कारणवश आपकी उससे कुछ दिनों तक बात न हो पाए या फिर आप उसे देख न पाएं तो आपको अपने अंदर एक बेचैनी जैसी होने लगती है। आपकी यही बेचैनी बताती है कि आप किसी से प्यार करने लगे हैं।

रोमंटिक गानों को सुन सुखद अहसास होना –

अक्सर प्यार में पड़े व्यक्ति को रोमांटिक गानों को सुनने और गुनगुनाने का बहुत अधिक मन करता है। यूँ समझ लीजिए की गानों को सुनकर आपको बहुत सुकून का अनुभव होने लगता है। प्यार में पड़ा व्यक्ति इन गानों में खो जाना चाहता है।

कमिटेड रिलेशनशिप क्या होता है – Committed Relationship Meaning In Hindi.

बात किये बगैर रह न पाना –

यदि आपको किसी से प्यार हो जाए तो आपके लिए एक दिन भी उससे बात किये बिना रह पाना लगभग असंभव हो जाता है। यही कारण है कि आप अपने पार्टनर से बात करने का बहाना ढूंढ़ते रहते हैं। फिर चाहे आपकी बात फोन कॉल पर हो या मैसेज में, बात होते रहते चाहिए।

इमोसनली जुड़ जाना –

जब आप किसी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने लगते हैं तो आपको यह समझ लेना चाहिए आपको किसी से सच्चा प्यार होने लगा है। ऐसा प्यार कभी भी सामने वाले का रंग रूप देख कर नहीं होता बल्कि यह दिल से होता है।

जानिए ओपन रिलेशनशिप क्या होता है – In An Open Relationship Meaning In Hindi.

उस पर खुद से भी अधिक भरोसा करना –

जब आप किसी से प्यार करने लगते हो, तो प्यार के साथ-साथ आप उसके ऊपर ट्रस्ट यानि विश्वास भी करने लगते हो। किसी भी सफल रिलेशन में एक दूसरे के ऊपर ट्रस्ट होना बहुत जरूरी होता है। जिस रिश्ते में ट्रस्ट की कमी रह जाती है वह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाता है।

उसकी कमियों को भी इग्नोर कर देना –

ऐसा देखा गया है, जब आपको किसी से प्यार हो जाता है तो आप उस व्यक्ति की कमियाँ को भी इग्नोर करने लगते हो। या फिर इन कमियों को हसीं मज़ाक में टालने लगते हो।

टॉक्सिक रिलेशनशिप के लक्षण – Toxic Relationship Ke Lakshan.

उसका साथ आपको फील करवाए ख़ुशी –

जीवन में यदि खुशी न हो तो जीवन में आपको कुछ अधूरेपन का अहसास हमेशा खलता रहेगा। लेकिन प्यार एक ऐसा अहसास है जो आपके जीवन में खुशियां लाने का काम करता है। वो प्यार ही है जो आपको जिंदगी जीने का एक मकसद दिखता है। किसी के प्यार में दीवाना इंसान अपने आपको दुनिया का सबसे खुश इंसान समझता है।

सुख दुःख को एक दूसरे के साथ बांटना –

हर किसी की जिंदगी में उतार चढ़ाव आना बहुत स्वभाविक बात है। प्यार में पड़े लोग हमेशा एक दूसरे का सुख और दुःख में साथ देते हैं। यानि की जीवन में कितने भी उतार चढ़ाव क्यों न आ जाएँ उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है।

लड़की पटाने का तरीका (Ladki Patane Ke Tarike) – How To Impress A Girl In Hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *