Beauty

होममेड अनार का यह फेस पैक आपके चेहरे को बनाएगा फिर से जवां।

अनार एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सिडेंट से भरा होता है। इसमें ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट होता है। अनार में विटामिन ए, ई, सी उच्च स्तर में मौजूद होता है। अनार में फ्लेवोनोइड और फेनोलिक्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं जो कि स्किन को एंटी एजिंग जैसी समस्या से बचाते हैं। स्किन में अनार के नियमित इस्तेमाल से आप स्मूथ, मुलायम और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। अनार के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को सभी तरह की समस्याओं जैसे दाग, धब्बों, झुर्रियों, मुहांसों और हाइपरपिग्मेंटेशन आदि से दूर रखने का काम करते हैं। इसके अलावा अनार स्किन के कोलेजन लेवल को बढ़ाने का काम करता है और त्वचा को कठोर बनाता है। अनार से त्वचा को होने वाले इन सभी फायदों के लिए आपको जरूरत होती है अनार से बने होममेड फेस पैक की, आईये जानते हैं घर पर अनार का प्रयोग कर होममेड फेस पैक बनाने की विधी के बारे में।

अनार होममेड फेस पैक
courtesy google

Contents

होममेड अनार का फेस पैक बनाने की विधी – How to make homemade pomegranate face pack in hindi

अनार और नीबू फेस पैक – Pomegranate and Lemon Face Pack

विटामिन सी त्वचा के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होता है। आपको बता दें की अनार में भी विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। अगर आप स्किन के लिये अनार का फेस पैक नीबू या अन्य किसी खट्टे फल (विटामिन सी युक्त) के साथ बनाते हैं तो ये चेहरे पर चार चाँद लगाने का काम करता है। होममेड अनार और नीबू का फेस पैक बनाने के लिए अनार को छील कर उसके बीज एकत्र कर लें। अब इन बीजों को पीस कर एक पेस्ट तैयार करे और इस पेस्ट में नीबू का रस मिलाएं आपका होममेड फेस पैक बन कर तैयार हो जायेगा। अब इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 30 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए। यह फेस पैक स्किन में ग्लो लाने का काम करता है। यदि आके चेहरे पर पिम्पल्स या किसी प्रकार का कोई कट हो तो नीबू फेस का प्रयोग न करें। यह आपके चेहरे में जलन पैदा कर सकता है।

अनार और दही का फेस पैक – Pomegranate and yogurt face pack

अनार और दही के मिश्रण से तैयार किया जाने वाला फेस पैक त्वचा के लिए एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन होता है। एक आपकी त्वचा को कसने में मदद करता है, जबकि दूसरा स्किन के दाग, धब्बे को दूर करने और स्किन कलर को बेहतर बनाने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए, सबसे पहले अनार को छील कर उसके बीज अलग करें। अब इन बीजों को पीस कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में दही को मिला लें, आपका होमेड फेस पैक तैयार हो जायेगा। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक लगे रहने दीजिये। बाद में पानी से अपना चेहरा धो लीजिये। त्वचा की चमक बनाये रखने के लिए अनार का फेस पैक एकदम सही रहता है। इसमें मौजूद दही स्किन टैन हटाने में भी सहायक होता है साथ ही यह त्वचा का रंग निखारने का काम करता है।

दमकती त्वचा पाने के लिए करें स्क्रबिंग, जानिए चेहरे पर स्क्रबिंग करने के फायदे।

अनार और शहद से बनाये होममेड फेस पैक – Pomegranate and honey face pack

औषधीय गुणों से भरपूर शहद न सिर्फ अनेक रोगों में लाभकारी होता है, बल्कि यह त्वचा के लिहाज से भी अत्यंत लाभकारी होता है। इस से बना फेस पैक त्वचा को मॉश्चराइज करने और पिम्पल्स को हटाने में काफी कारगर साबित होता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए, अनार को छील कर उसके बीज अलग करें। अब इन बीजों को पीस कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगे रहने दें और बाद में पानी से मुँह धो लीजिये।

ओटमील और अनार से बनाये होममेड फेस पैक – Oatmeal and Pomegranate Face Pack

ओटमील में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं इसके अलावा यह एक बेहतरीन स्क्रब की तरह भी कार्य करता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए अनार को छील कर इसके दाने निकाल लीजिये। अब इन दानो को पीस कर पेस्ट बना लजिए और इसमें ओटमील पाउडर को मिक्स कर लीजिये। आप चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लीजिये।

क्या आप जानतें हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो लाने में कारगर है मूली फेस पैक।

ग्रीन टी और अनार से बनाएं होममेड फेस पैक – Green tea and pomegranate face pack

ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट का रिच स्रोत होने के कारण स्किन के लिहाज से फायदेमंद साबित होती है। इसके साथ यह त्वचा को डिटॉक्सिफाइड करने का काम भी करती है। इसका फेस फेक बनाने के लिए अनार के दानो को पीस कर उनका पेस्ट बनायें और फिर इसमें ग्रीन टी और शहद को मिला कर फेस फेक तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लीजिए।

अनार और एलोवेरा से बनाएं होममेड फेस पैक – Pomegranate and aloe vera face pack

अनार और एलोवेरा के कॉम्बिनेशन से बना फेस पैक त्वचा के लिहाज से फायदेमंद रहता है। अनार में एंटी-एजिंग गुण होते हैं और एलोवेरा पोषण से भरपूर होता है। दोनों का प्रयोग करके बनाये जाने वाला फेस पैक त्वचा को फिर से जवां बनाने वाला और हाइड्रेड करने वाला होता है। इसे बनाने के लिए अनार के दाने और एलोवरा जेल को एक साथ ब्लेंड करें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा कर 30 मिनट तक इंतजार करें और फिर चेहरे को पानी से धो लें।

चेहरे पर चन्दन फेस पैक लगाने के हैं अनेक फायदे। क्या आपने भी आजमाए ?

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                           Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *