Health

Pet dard ke gharelu upay : जानिए पेट दर्द का देसी उपचार।

Pet dard ke gharelu upay…क्या आप पेट दर्द का देसी उपचार जनाना चाहते हैं? यदि हाँ तो बने रहिये हमारे इस आर्टिकल के साथ यहाँ हम बात करेंगे पेट दर्द की समस्या को दूर करने के घरेलू नुस्खों के बारे में। साथ ही जानेंगे पेट दर्द किन कारणो से हो सकता है। आपको बता दें कि पेट दर्द होने की समस्या का शिकार आजके समय में अधिकतर लोग हो रहे हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है हमारे खान-पान का सही न होना। व्यक्ति जब घर में बने हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर खाने को छोड़ जंक फ़ूड, फ़ास्ट फ़ूड, डीप फ़्राईड और प्रोसेस्स्ड फ़ूड की और अधिक आकर्षित होने लगता है तब उसे पेट से जुडी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे बाहर के अनहाइजेनिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने के बजाय घर पर बने हेल्दी भोजन का सेवन करें। यदि किन्ही कारणों के चलते आपको पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा हो तो पेट दर्द का देसी उपचार (Pet dard ke gharelu upay) एक बार जरूर आजमा कर देखें।

पेट दर्द का देसी उपचार
courtesy google

Contents

पेट दर्द का देसी उपचार – Pet dard ke gharelu upay.

Pet dard ke gharelu upay : अदरक –

ऐसे करें इस्तेमाल –

  • सबसे पहले अदरक का एक टुकड़ा लें।
  • इसे अच्छी तरह से धोकर छील लें।
  • इसके बाद इसे लम्बे और पतले आकर के टुकड़ों में काट लें।
  • अब इन टुकड़ों को एक गिलास पानी में डालें और 5 से 7 मिनट तक उबालें।
  • अब इस पानी को छान लें और सामान्य तापमान पर आने पर इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।
  • अब इस पानी को धीरे-धीरे पी जाएँ।
  • अदरक का यह पानी पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और पेट से जुडी कई समस्याओं को दूर करता है।

अदरक के फायदे (Adrak Ke Fayde) – Benefits Of Ginger In Hindi.

Pet dard ke gharelu upay : सौंफ –

ऐसे करें इस्तेमाल –

  • इसका सेवन करने के लिए एक चम्मच सौंफ लेकर उन्हें पीस लें।
  • फिर एक गिलास पानी में पीसे हुए सौंफ को मिला दें।
  • अब इस सौंफ मिले पानी को 8 से 10 मिनट तक उबालें।
  • फिर इसे छान कर गिलास या कप में भरें और इसके ठंडा होने तक इंतजार करें।
  • अब इस पानी में एक चम्मच शहद मिला कर इसे पी जाएँ।
  • इसके अलावा पेट दर्द और पेट से जुडी अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप खाना खाने के तुरंत बाद थोड़ी सी सौंफ को जरूर चबाएं।

सौंफ के फायदे (Saunf Ke Fayde) – Benefit Of Fennel Seed In Hindi.

Pet dard ke gharelu upay : हींग –

ऐसे करें इस्तेमाल –

  • इसका प्रयोग करने के लिए एक सबसे पहले एक कप गुनगुना पानी लें।
  • अब इसमें एक चुटकी हींग को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इस पानी को धीरे-धीरे पी जाएँ।
  • बेहतरीन परिणाम के लिए आप इसमें एक चुकी सैंधा नमक भी मिला सकते हैं।
  • इसके अलावा पेट दर्द दूर करने के लिए एक कप पानी गर्म करें।
  • फिर इसमें एक छोटी चम्मच हींग को मिलाएं।
  • अब एक कपड़े को इस पानी में डुबाएं और उसके बाद कपड़े को अपने पेट के ऊपर रख लें।
  • 10 से 15 मिनट बाद कपड़े को पेट से हटा लें। यह नुस्खा भी पेट दर्द दूर करता है।

बेकिंग सोडा के फायदे (Baking Soda Ke Fayde) – Benefits Of Baking Soda In Hindi.

पेट दर्द का देसी उपचार है बेकिंग सोडा –

ऐसे करें इस्तेमाल –

  • इसका प्रयोग करने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर डालें।
  • अब इसमें एक चम्मच नीबू का रस और आधा चम्मच नमक मिला लें।
  • इस ड्रिंक को दिन भर में तीन से चार बार पिएं।
  • आपको पेट से जुडी समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा।

पुदीना के फायदे (Pudina Ke Fayde In Hindi) – Benefits Of Mint In Hindi.

पेट दर्द का देसी उपचार है पुदीना –

ऐसे करें इस्तेमाल –

  • सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को तोड़ें।
  • अब इन्हें धूप में अच्छी तरह से सूखा लें।
  • इसके बाद एक एक गिलास पानी में पुदीने की पत्तियों को डालकर 8 से 10 मिनट तक उबालें।
  • अब इस पानी को छानकर एक गिलास में भर लें।
  • जब यह ठंडा हो जाए तब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पी जाएँ।
  • यह पेट से जुडी सभी समस्याओं को कारगर तरीके से दूर करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *