
पीरियड्स (माहवारी) यानि की मासिक धर्म। हर महिला को अपने जीवनकाल में पीरियड्स (माहवारी) के इस दर्द को हर महीने में कम से कम 3 से 4 दिन तक झेलना पड़ता है। पीरियड्स का यह दर्द महिलाओं के जीवन में होने वाली एक नेचुरल प्रकिया का हिस्सा माना जाता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पेट एवं कमर के निचले हिस्से में दर्द होना शुरू हो जाता है। पीरियड्स में होने वाले इस दर्द का जिम्मेदार महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाला एक खास हार्मोन होता है।
कुछ महिलाओं में तो पीरियड्स के दौरान दर्द का स्तर सामान्य होता है किन्तु कुछ महिलाओं में दर्द का स्तर सामान्य से काफी अधिक हो जाता है जिसे सहन करना बहुत नामुमकिन सा होता है। ऐसे में अधिकांशतः महिलाएं इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाजार में मिलने वाली पेन किलर्स का सहारा ले लेती हैं। हालाँकि इनके सेवन से उनको दर्द से कुछ हद तक राहत तो मिल जाती है लेकिन पेन किलर खाने के नुकसान भी बहुत होते हैं।
पीरियड्स का दर्द कम करने के घरेलू टिप्स –

courtesy google
Hot Water Bottle – hot water bottle का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में काफी आराम पहुँचता है। पेट या कमर के जिस भाग में आपको ज्यादा दर्द महसूस हो उस जगह पर आप हॉट वाटर बॉटल को रख लीजिये। कुछ समय बाद आपको दर्द से राहत मिलेगी आप चाहें तो साधरण हॉट वाटर बॉटल जगह बाजार में मिलने वाले इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बॉटल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

courtesy google
तुलसी – बात अगर नेचुरल पेन किलर की हो तो भला तुलसी का जिक्र किये बिना कैसे रहा जा सकता है। तुलसी के पौंधे में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो हमे दर्द से राहत दिलाते हैं इसलिए पीरियडस के दौरान आप तुलसी के कुछ पत्तों को कुछ देर पानी में उबाल लीजिए और सामान्य तापमान में आने के पश्च्यात इस पानी को पी लीजिए, आपको दर्द से निजात मिलेगा। आप चाहें तो तुलसी के पत्तों की बनी चाय भी पी सकते हैं।

courtesy google
तेजपत्ता – आमतौर पर हम सभी के किचन में तेजपत्ता आसानी से उपलब्ध हो जाता है। ये हमारे खाने का स्वाद तो बढाता ही साथ में इसमें अनेक औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। परियडस के दौरान तेजपत्ता का सेवन मेंसुरेशन साइकिल के लिए जिम्मेदार हार्मोन्स को भी कण्ट्रोल करने का काम करता है।
माहवारी के दौरान महिलाओ को क्यों होता है दर्द ?

courtesy google
गाजर – गाजर हमारे शरीर में रक्त प्रवाह को सुधारने का काम करता है। माहवारी के दौरान गाजर के जूस का सेवन अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

courtesy google
ग्रीन टी – ग्रीन टी अनेक औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीआक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। पीरियड्स के दौरान शहद के साथ ग्रीन टी का सेवन अत्यंत लाभप्रद होता है।

courtesy google
सौंफ – आपके किचन में आसानी से पाए जाने वाला सौंफ भी पीरियड्स के दर्द से निजात पाने में काफी कारगर साबित होता है। 10 ग्राम सौंफ को 10 ग्राम पुराने गुड़ के साथ 1/2 लीटर में तब तक उबाले जब तक कि उसका 1/3 भाग न बच जाये। अब इसे छानकर पी जाएँ, दर्द से राहत मिलेगी।
सौंफ के हैरान कर देने वाले फायदे…
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022