पत्ता गोभी के फायदे (Health Benefits of Cabbage in hindi)
pinks tea - October 5, 2019 2899 0 COMMENTS
पत्ता गोभी के फायदे (patta gobhi ke fayde)…पत्ता गोभी की सब्जी आप लोगों ने कई बार खाई होगी। विश्वभर में अपने स्वाद से खाने का जायका बढ़ाने वाली पत्ता गोभी की बाजार में अनेक प्रजातियां विभिन्न रंगों में मौजूद हैं। पत्ता गोभी की ये प्रजातियां ग्रीन, पर्पल और रेडिश कलर में देखने को मिल जाती हैं। हमारे देश में ग्रीन कलर की पत्ता गोभी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। (patta gobhi ke fayde) पत्ता गोभी के फायदे की बात करें तो इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। पत्ता गोभी में आयरन, विटामिन और पौटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
पत्ता गोभी की सब्जी सेहत के लिहाज से भी काफी गुणकारी होती है। इसके सेवन से हृदय रोग, वजन कम करना तथा कैंसर जैसी बीमरियों से भी निजात मिलता है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल सब्जी और सलाद दोनों ही रूप में किया जाता है। फिर भी हमारी आपको यही सलाह रहेगी जितना हो सके पत्ता गोभी को कच्चे सलाद के रूप में खाने के बजाय आप इसे अच्छी तरह से पका कर खाएं, तांकि आप पत्ता गोभी का कीड़ा (टेपवार्म) से भी सुरक्षित रहें।

courtesy google
Contents
- 1 पत्ता गोभी के फायदे – Patta gobhi ke fayde
- 1.1 Patta gobhi ke fayde : पत्ता गोभी से बढ़ाएँ इम्युनिटी –
- 1.2 Patta gobhi ke fayde : आँखों के लिए भी लाभदायक –
- 1.3 Patta gobhi ke fayde : कैंसर में लाभदायक –
- 1.4 Patta gobhi ke fayde : कब्ज के लिए –
- 1.5 Cabbage benefits in hindi : पाचन तंत्र के लिए –
- 1.6 Cabbage benefits in hindi : वजन कम करने में लाभदायक –
- 1.7 Cabbage benefits in hindi : त्वचा के लिए –
- 1.8 Cabbage benefits in hindi : हृदय के लिए –
पत्ता गोभी के फायदे – Patta gobhi ke fayde
Patta gobhi ke fayde : पत्ता गोभी से बढ़ाएँ इम्युनिटी –
पत्ता गोभी में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C पाया जाता है जो कि हमारे शरीर कि इम्युनिटी को बढ़ाने का काम करता है, जिसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली मजबूत होती है।
Patta gobhi ke fayde : आँखों के लिए भी लाभदायक –
पत्ता गोभी के फायदे की बात करें तो इसमें पाए जाने वाले ल्यूटिन और जेक्सैथीन जैसे तत्व हमारी आँखों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं, इसके आलावा पत्ता गोभी में विटामिन-E और अनेक पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कि आँखों के लिए लाभदायक माने जाते हैं। पत्ता गोभी हमारे शरीर में बीटा कैरोटीन बढ़ाने का काम भी करती है और मोतियाबिंद जैसी बीमारी से भी बचाव करती है।
Patta gobhi ke fayde : कैंसर में लाभदायक –
कैंसर जैसी बीमारी में भी पत्ता गोभी के फायदे किसी दवा से कम नहीं रहते। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-E और एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो कि शरीर में कैंसर के लिए उत्तरदायी फ्री रेडिकल का निर्माण होने से रोकते हैं। इसके आलावा इसमें ब्रैसिनिन, इन्डोल, सिनिग्रिन और कार्बिनोल जैसे तत्व भी पाए जाते हैं जो कि कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में काफी कारगर सिद्ध होते हैं।
क्या है (टेपवार्म) पत्ता गोभी का कीड़ा? पढ़े इसके लक्षण और बचाव के तरीके।
Patta gobhi ke fayde : कब्ज के लिए –
कब्ज की शिकायत आज के समय में अधिकतर लोगों को रहती हैं ऐसे में पत्ता गोभी का सेवन काफी लाभदायक सिद्ध होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो खाना पचाने में सहायता करता है और आपको कब्ज जैसी बीमारी से निजात दिलाता है।
Cabbage benefits in hindi : पाचन तंत्र के लिए –
पत्ता गोभी के फायदे की बात करें तो यह पेट से संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान करती है। अगर आप भी एक मजबूत और बेहतर पाचन तंत्र की उम्मीद रखते हैं तो पत्ता गोभी का सेवन जरूर करें, इसमें पाए जाने वाला एंथोसायनिन नामक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। यह पाचन क्रिया को बूस्ट करने का काम करता है, जिससे खाया हुआ खाना आसानी से पच जाता है।
Cabbage benefits in hindi : वजन कम करने में लाभदायक –
लगातार बढ़ते जा रहे वजन पर नियंत्रण करना चाहते है तो अपनी डाइट में पत्ता गोभी को जगह दीजिए। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जो अपच जैसी समस्या को दूर करते हैं साथ ही इसमें कैलोरी की काफी कम मात्रा पायी जाती है।
सिर्फ सब्जी और सलाद ही नहीं, पत्ता गोभी (Cabbage) के हैं अन्य कई फायदे
Cabbage benefits in hindi : त्वचा के लिए –
त्वचा के लिए पत्ता गोभी के फायदे बेहद लाभकारी सिद्ध होती है, इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि त्वचा कि देखभाल करने और पिम्पल्स को दूर करने में कारगर होते हैं। पत्ता गोभी के सेवन से चेहरे पर ग्लो आने लगता है इसमें पाए जाने वाला विटामिन-C कोलेजन स्तर को बढ़ाने और झुरिर्यों को कम करने का काम करता है।
Cabbage benefits in hindi : हृदय के लिए –
ये तो हम सभी जानतें हैं की बढ़ता कोलेस्ट्रॉल लेवल हृदय के लिए हानिकारक होता है। पत्ता गोभी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होने के कारण यह हृदय के लिए भी अच्छी मानी जाती है।
पत्ता गोभी का कीड़ा! आईये डालते हैं एक नजर पत्ता गोभी के कीड़े पर।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
कुतुब मीनार पर 10 लाइन
June 30, 2022मानसून के मौसम में कार
June 27, 2022वजन कम करने वाले फल
June 19, 2022चंद्रशेखर आजाद पर 10 लाइन
June 14, 2022त्वचा के लिए नीम के
June 11, 2022घर से कीड़े-मकोड़ों को भागने
June 9, 2022पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने
June 5, 2022फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध
June 1, 2022हॉकी पर 10 लाइन निबंध
May 26, 2022पपीता शेक बनाने की रेसिपी
May 25, 2022