Health

पालक का जूस पीने के फायदे – Spinach juice benefits in hindi

Palak juice ke fayde…हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में से एक है पालक। आपने भी अपने घर में पालक की सब्जी कभी न कभी जरूर खाई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणकारी पालक सिर्फ सब्जी बनाने के नहीं बल्कि अपने जूस के लिए भी जाना जाता है। पालक का यह जूस (palak ka juice) स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। पालक सर्दियों के सीजन में होने वाली हरे पत्तेदार सब्जी है। यह आयरन का रिच स्रोत मानी जाती है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने का कार्य करती है। पालक जूस शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। इसके साथ ही यह शरीर में खून बढ़ाने और इम्युनिटी बूस्ट करने वाला ड्रिंक भी माना जाता है। पालक का जूस लगभग सभी प्रकार के पोषक तत्वों, मिनरल और विटामिन से बना एक अच्छा ड्रिंक होता है। इसमें सोडियम, मैगनीज, कैरोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, आयोडीन, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड मौजूद होते हैं। सर्दियों के दिनों में नियमित रूप से पालक का जूस पीने के (Palak juice ke fayde) कई फायदे होते हैं।

पालक का जूस

Contents

पालक का जूस पीने के फायदे – Palak juice ke fayde

Palak juice ke fayde: बूस्ट करे इम्युनिटी –

शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखना है तो सबसे पहले आपको अपने इम्युन तंत्र को मजबूत करना होगा। इम्युनिटी बूस्ट करने में पालक का जूस अहम योगदान निभाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-ए और एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त मात्रा इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आपकी इम्युनिटी जितनी अधिक होगी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी उतनी अधिक बढ़ेगी। इसलिए अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए पालक के जूस का सेवन जरूर करें।

palak ka juice : आँखों की रौशनी बढ़ाएं –

पालक जूस पीना आपकी आँखों के लिए भी फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। बता दें कि विटामिन ए आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों की रौशनी बढ़ाने का कार्य भी करता है। जिन लोगों की नजर कम हो रही हो उन्हें पालक का जूस जरूर पीना चाहिए।

(Home remedies for increasing eyesight) आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय।

palak ka juice : बाड़ी को करे डिटॉक्स –

हमारे शरीर में कई प्रकार के टॉक्सिक पदार्थ बनते रहतें हैं जिनका शरीर से बहार निकलना बहुत जरूरी होता है। यदि यह शरीर में इकट्ठा होने लगे तो कई प्रकार की बीमारियां पैदा कर सकते हैं। इनको शरीर से बहार निकालने में पालक का जूस आपकी मदद कर सकता है। पालक जूस पीने से यह शरीर में मौजूद डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने के साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। जिसका परिणाम यह होता है कि आपको कब्ज आदि की समस्या नहीं होती है।

Palak juice ke fayde : स्किन के लिए –

त्वचा से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी पालक का जूस बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह दाग, धब्बों को दूर कर त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने का कार्य करता है। इसके सेवन से त्वचा जवां बनी रहती है। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाकर उसकी सुंदरता को निखारने का कार्य करता है।

दमकती और ग्लोइंग स्किन की चाहत रखने लोग अवश्य करें डिटॉक्स वॉटर का सेवन।

Palak juice ke fayde : गर्भवती महिलाओं के लिए –

गर्भवती महिलाओं के लिए पालक के जूस का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन-सी, विटामिन-ए, आयरन और अन्य पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। गर्भवती महिलाएं यदि पालक के जूस का सेवन करती हैं तो यह उनके शरीर में आयरन की आपूर्ति करता है जो गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में मदद करता है। लेकिन इसके सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Palak ka juice kaise banaye : पालक जूस कैसे बनाएं –

सामग्री:

1 कप पालक की पत्तियां
5-6 पुदीने की पत्तियां
2 गिलास पानी आधा चम्मच भुना जीरा
स्वादानुसार काला नमक

विधि :

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पालक की पत्तियां और पुदीना को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब इसे मिक्सी के जूसर में डालें और जूस बनाने शरू करें। तैयार जूस को एक जग में डालें। और इसमें भुना हुआ जीरा, काला नमक और नींबू मिलाएं। आप चाहें तो इसका थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *