Health

Nimbu pani peene ke fayde : सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे।

Nimbu pani peene ke fayde…क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे आपके स्वास्थ्य से जुडी कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। खास जो लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं उन्हें नियमित रूप से सुबह के समय गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर अवश्य पीना चाहिए। यह एक अच्छे डिटॉक्स ड्रिंक की तरह भी कार्य करता है जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है जो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम भी करता है। नींबू में नियासिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, रिबोफ्लोविन, थियामिन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे तत्व मौजूद होते हैं। आईये जानते हैं रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे (Nimbu pani peene ke fayde)।

सुबह खाली पेट नींबू पानी
courtesy google

Contents

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे – Nimbu pani peene ke fayde.

Nimbu pani peene ke fayde : रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये –

नींबू कि बात करें तो यह विटामिन सी के अच्छे स्रोत के रूप में भी जाना जाता है। यह शरीर की इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। कोरोना के इस दौर में ऐसे सभी खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें जिनमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। रोजाना एक गिलास नीबू पानी का सेवन इम्युनिटी को बूस्ट कर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। यह घर पर बड़ी आसानी से तैयार किये जाने वाला इम्युनिटी ड्रिंक है।

Nimbu pani peene ke fayde : पाचन तंत्र के लिए –

पाचन तंत्र से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहयोग करता है। साथ ही यह एक अच्छे डिटॉक्स वाटर की तरह भी कार्य करता है। नियमित रूप से गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है। नींबू में पाए जाने वाला विटामिन सी शरीर में अल्सर को बनने से बचाता है।

Bel Patra Ke Fayde : बेलपत्र के फायदे और नुकसान। (Benefits Of Bael Patra In Hindi).

Nimbu pani ke fayde : वजन कम करने के लिए –

तेजी से बढ़ता हुआ वजन आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन चूका है। इसे कम करने के लिए आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए पानी को हल्का गर्म करें और इसमें नींबू के अलावा शहद भी डालें। इस तरह से आप एक अच्छा वेट लॉस ड्रिंक घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार कर लेंगे। यह बेली फैट को तेजी से कम करने का काम करता है।

Nimbu pani ke fayde : हाईड्रेशन से बचाये –

गर्मियों के दिनों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिस कारण चक्कर आना, थकान लगना और बेचैनी होना जैसे लक्षण देखे जाता हैं। गर्मियों के दिनों में इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तेज धूप में घेर से बाहर निकलने से पहले एक गिलास नींबू पानी का सेवन करें। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ शरीर को जरूरी एनर्जी भी प्रदान करता है।

Mosambi Juice Ke Fayde : मौसंबी का जूस पीने के फायदे (Mosambi Juice Benefits In Hindi)।

Nimbu pani ke fayde : ब्लड प्रेशर में –

यदि आप ब्लड प्रेसर की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू सिट्रस एसिड के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियत्रंण में रखने का काम करता है।

लिवर को करे डिटॉक्सीफाई –

शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए समय-समय पर इसे डिटॉक्सीफाई करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप
रोजाना सुबह उठ कर खाली पेट नींबू पानी का सेवन आपके लिवर में मौजूद हानिकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “Nimbu pani peene ke fayde : सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *