
नीम के औषधीय गुणों से तो हम सभी परिचित हैं। आज हम चर्चा करेंगे नीम का पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में। नीम का पानी बड़ी आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता है। नीम का यह पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुणों से भरपूर होता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो नीम का पानी पीने से अनेक प्रकार के रोगों से निजात मिलता है। नीम का पानी पीने से पेट की समस्या, त्वचा से जुडी समस्या, आँखों और दांतों की समस्या में भी लाभ मिलता है। साथ ही नीम का पानी पीने से आपकी इम्युनिटी पवार भी मजबूत होती है। इसके अनेक औषधीय गुणों के चलते आज मार्केट में नीम के रस से भरी बोतल बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाती है। लेकिन आप चाहें तो इसे एकदम ताजा घर पर बनाकर भी पी सकते हैं। आईये जानते हैं अनेकों औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पानी पीने से होने वाले सभी स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Contents
नीम का पानी पीने के फायदे : Benefits of drinking neem water in hindi
दांतों के लिए –
दांतों के लिए नीम बहुत ही लाभदायक होता है कई लोग आज भी नीम की लड़की से बना दातुन का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकते। हालाँकि यह स्वाद में कड़वा जरूर होता है। लेकिन दांतों के लिए इसके फायदे किसी दवा से कम नहीं होते। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों को बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है। नीम का पानी पीने से आपका ओरल हाइजीन दुरुषत बनता है। साथ ही यह सांसों की दुर्गंध, दांतों की कैविटी, दांतों में सड़न-गलन आदि समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। इसके लिए आप रोजाना नीम के पानी से कुल्ला कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीम के पानी को पी भी सकते हैं।
स्किन और हेयर्स के लिए –
नीम का पानी पीने से आपके हेयर्स और स्किन दोनों पर प्रभाव पड़ता है। यह स्किन से जुडी कई समस्याओं जैसे- फोड़े-फुसियां का निकल आना, पिम्पल्स हो जाना, त्वचा पर रैशेज पड़ना, एक्जिमा, स्किन एलर्जी और खुजली जैसी कई अन्य समस्याओं में बहुत लाभ पहुंचाता है। इसमें मौजूद एस्ट्रिंजेंट गुण त्वचा के साथ बालों की देखभाल भी करते हैं। एंटी-बैक्टीरियल आपके सिर और त्वचा में होने वाले बैक्टीरियल को दूर करता है।
पेट के लिए –
नीम का पानी पीने से पेट से जुडी अनेक समस्या दूर होती हैं। जिन लोगों के पेट में कीड़े या फिर आँतों में सूजन हो उनके लिए नीम का पानी पीना बहुत लाभदायक साबित होता है। इसके अलावा यह गैस्ट्रोइन्टेस्टाइनल ट्रैक्ट में हुए सूजन की समस्या से भी राहत दिलाता है और पेट के अल्सर जैसी समस्या में प्रभावी रूप से कार्य करता है। यह आपके पेट में मौजूद हानिकारक बैटरियों का खत्म करता है। इसका प्रयोग पेट में दर्द, कब्ज, पेट का फूलना, ऐंठन कम करना आदि में लाभदायक साबित हो सकता है।
आंखों के लिए –
नीम का पानी पीने से आँखों से जुडी कई समस्याओं में भी फायदा मिलता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर यह आपकी आँखों की रोशनी की क्षमता में वृद्धि करता है। इसके अलावा जिन लोगों को आँखों में दर्द और पानी निकलने की समस्या रहती हो उन्हें भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
इम्यूनटी बूस्ट करे –
नीम का पानी पीने से आपकी इम्युनिटी बूस्ट होती है। इसके औषधीय गुण आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मौजूदा समय की बात करें तो इस समय सम्पूर्ण विश्व में कोरोना का प्रकोप जारी है। ऐसे में जरूरी है आप अपनी इम्युनिटी बूस्ट करने पर अधिक जोर दें।
सिर्फ इम्युनिटी बूस्टर नहीं अदरक का पानी पीने के हैं अनेक फायदे।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
गर्मियों के सीजन में करें
May 23, 2022क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022