Lifestyle

घर में फंगस लगने की समस्या से छुटकारा पाने के नुस्खे।

क्या आप भी घर में फंगस लगने की समस्या से परेशान हैं? बरसात के मौसम की शुरुआत के साथ ही वातावरण में नमी बढ़ने लगती है जिस कारण कई बार घर में सीलन, फंगस आदि की समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि आपका घर पुराना है या ऐसी जगह पर है जहाँ आस-पास की जगहों में बारिश का पानी एकत्र हो जाता हो तो आपको इस समस्या का सामना अधिक करना पड़ सकता है। इन सबके अलावा बरसात में चलने वाली हवाएं नमी से भरी होती हैं जो घर में फंगस और सीलन की समस्या को जन्म देती हैं। घर में इस तरह से फंगस हो जाना कई तरह के फंगस जनित रोगों का कारण बनती हैं। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि समय रहते घर में फंगस लगने की समस्या से छुटकारा पाया जाए। आईये जानते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो घर में लगे फंगस से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।

घर में फंगस लगने की समस्या
couresy google

Contents

इन ट्रिक्स से पाएं घर में फंगस लगने की समस्या से छुटकारा –

सूरज की रौशनी हटाए फंगस –

बरसात के मौसम में वातवरण में नमी बहुत अधिक हो जाती है जिस कारण घर की दीवारों में फंगस लगने का खतरा बना रहता है। इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह के समय घर के सभी दरवाजे और खिड़कियों को जरूर खोलें। ऐसा करने पर ताजी हवा का घर में प्रवेश होगा और सूर्य से निकलने वाली किरणे घर में प्रवेश कर पाएंगी। सूर्य की रौशनी फंगस और बैक्टीरिया को खत्म करने में सहयोग करती है। इसके अलावा बरसात के मौसम में घर के सामान को दीवारों से चिपका कर नहीं रखें।

किचन और बाथरूम में लगवाएं एग्जॉस्ट फैन –

बाथरूम और किचन घर में इन दोनों जगहों पर पानी का अधिक मात्रा में उपयोग होता है। इलसिए इन दोनों जगहों पर एग्जॉस्ट फैन अनिवार्य रूप से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। किचन में खाना बनाते समय और बाथरूम में नहाते समय एग्जॉस्ट फैन को चलाएं। ये अंदर की नमी भरी हवा को बाहर फेंकता है जिस कारण इन जगहों पर फंगस लगने का खतरा कम हो जाता है। हालाँकि किचन और बाथरूम दोनों जगह ऐसी हैं जहां आपको साफ़-सफाई का विशेष ध्यान देना होता है और इन जगहों पर पानी को इकट्ठा होने से रोकना चाहिए।

आपकी ये गलतियाँ बन रही है घर में कीड़े-मकोड़े फैलने का कारण।

विनेगर से हटाएँ फंगस –

घर में फंगस लगने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए थोड़ा सा विनेगर लेकर उसे एक स्प्रे बोतल में भरें। इसके बाद फंगस वाली जगह पर स्प्रे करें और 30 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसे हल्के-हल्के रगड़ें और फिर गर्म पानी से साफ़ कर लें।

बेकिन सोडा से हटाएँ फंगस –

घर के फंगस को हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए दो कप गर्म पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और फिर इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब फंगस वाली जगह पर स्प्रे कर दें और एक घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद ब्रश की मदद से इसे साफ़ करें और फिर इसमें थोड़ा सा विनेगर स्प्रे कर दें। अब सूखे कपड़े की सहायता से इसे पोछ लें।

नीबू से हटाएँ फंगस –

घर में फंगस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू का प्रयोग भी किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। फंगस को हटाने में यह मददगार साबित होता है। इसका प्रयोग करने के लिए फंगस वाली जगह को गर्म पानी से धो लीजिए फिर नीबू को काट कर सीलन वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद ब्रश की मदद से उस जगह को साफ़ करें, फंगस खत्म हो जाएगा।

मानसून के मौसम में वार्डरोब को नमी और फंगस से बचाने के कारगर उपाय।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *