Beauty

चेहरे पर सरसों के तेल का इस्तेमाल : Mustard oil benefits for skin in hindi

सरसों के तेल का इस्तेमाल आप खाना पकाने के लिए अक्सर करते रहते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं जिस सरसों के तेल का प्रयोग आप खाना बनाने में करते हैं वह आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का भी कार्य करता है। जी हाँ बिलकुल सही सुना आपने सरसों के तेल का प्रयोग ब्यूटी केयर के लिए भी किया जा सकता है। चेहरे पर सरसों के तेल का प्रयोग कर त्वचा पर पड़ने वाले काले धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। क्या आप जानते हैं चेहरे पर सरसों के तेल की मालिस करने मात्र से ही अनेक फायदे होते है साथ ही यह आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का कार्य भी करता है। बस आपको जरूरत होती है सही तरीके से इसका इस्तेमाल करने की। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चेहरे पर सरसों के तेल को इस्तेमाल करने के कुछ आसान टिप्स। चलिए जानते हैं इनको इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में।

सरसों के तेल का
courtesy google

Contents

चेहरे पर सरसों के तेल का इस्तेमाल : Chehre par sarso ka tel lagane ke fayde

बेसन, दही और नीबू से बनाएं सरसों का फेस पैक –

सामाग्री :

2 चम्मच सरसों का तेल
1 चम्मच बेसन
1 चम्मच दही
1/2 चम्मच नींबू का रस

विधि :

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सबसे पहले बेसन, दही, नीबू का रस और सरसों का तेल डालें। इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे लगा रहने दीजिए। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अब चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।

त्वचा में निखार लाता है बादाम फेस पैक, इन तरीकों से करें इस्तेमाल।

टैनिंग की समस्या को दूर करे सरसों का तेल –

अक्सर अत्यधिक तेज और तपती धूप के कारण सनबर्न हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप स्किन टैन होने लगती है। टैन हो चुकी इस स्किन का रंग शरीर के अन्य भागों की अपेक्षा अधिक डार्क दिखने लगता है। ऐसे में बेसन, दही और नीबू से बने फेस पैक का प्रयोग करना फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद नींबू स्किन टैनिंग हटाने का कार्य करता है और आपकी त्वचा को साफ़ बनाता है।

त्वचा में निखार लाए सरसों का तेल –

त्वचा की केयर करने के लिए पर्याप्त समय न मिल पाने के कारण त्वचा धीरे-धीरे डल पड़ने लगती है। जिस कारण त्वचा का निखार भी कम हो जाता है। त्वचा का खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इसका प्रयोग त्वचा पर निखार लाने, डार्क स्पॉट हटाने और स्किन पर ग्लो लाने का कार्य करता है। हमेशा रात को सोते समय आप सरसों और नरियल का तेल मिलाकर चेहरे पर जरूर लगाएं।

होममेड इलायची फेस पैक – Homemade cardamom face pack in hindi

फटे होठों के लिए सरसों का तेल –

सर्दियों का मौसम नजदीक आते ही वातावरण में मौजूद ठंड के कारण होंठ सूख लगने लगते हैं। इस प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए आप नॉरमल लिप बाम या फिर पेट्रोलियम जेली लगाते होंगे। इसका प्रयोग करने से होठ कुछ घंटों तक मुलायम रहती है। फ़टे हुए होंठो की समस्या को दूर करने के लिए अपनी नाभि पर रात को सोते समय सरसों के तेल की कुछ बूंदे डाले इससे फटे होंठ ठीक हो जाएंगे।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *