Health

मुनक्का खाने के फायदे (Munakka ke fayde) – Benefits of dry grapes in hindi.

Munakka ke fayde…ऐसे कई सारे फल हैं जिन्हें सूखा कर तैयार करने पर यह हेल्दी ड्राईफ्रुइट्स का रूप ले लेते हैं। ऐसा ही एक फल है अंगूर जिससे मुनक्का और किसमिश जैसे ड्राईफ्रुइट्स तैयार किये जाते हैं। इन दोनों के बीच में अंतर् की बात करें तो मुनक्का आकर में बड़ा, बीजयुक्त होने के साथ स्वाद में मीठा होता है और किसमिश आकर में छोटा, बीजरहित होने के साथ स्वाद में खट्टा होता है। मुनक्का खाने के फायदे (Dry grapes benefits in hindi) की बात करें तो इसका सेवन कई बिमारियों को दूर करने में कारगर माना जाता है। खासकर पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने में यह बेहद कारगर माना जाता है। मुनक्का विटामिन, फाइबर, मिनरल्स, फाइटो न्यूट्रियंट्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। मुनक्के की तासीर गर्म होती है। रात भर के लिए इसे पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद रहता है। आईये जानते हैं मुनक्का खाने के फायदे (Munakka ke fayde) और नुकसान के बारे में।

dry fruits pinkstea 1
courtesy google

Contents

मुनक्का खाने के फायदे (Munakka ke fayde) – Benefits of dry grapes in hindi

Munakka ke fayde : कब्ज की समस्या में

अक्सर गलत खान-पान के कारण पेट से जुडी समस्याओं का हो जाना बहुत सामान्य बात है। ऐसे में मुनक्का खाने के फायदे (Benefits of dry grapes in hindi) की बात करें तो इसका सेवन पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। इसमें फाइबर की उच्च मात्रा मौजूद होती है जो की पाचन के लिए फायदेमंद रहती है। रोजना 8 से 10 मुनक्के रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Munakka ke fayde : एनीमिया में –

मुनक्के का सेवन खून की कमी के कारण होने वाले रोग एनीमिया की समस्या को दूर करने का कार्य भी करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर शरीर में खून की कमी को पूरा करने का कार्य करते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन की भी पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि एनीमिया जैसी समस्या को दूर करने का कार्य करता है। रोजाना रात में मुनक्के पानी में भिगो कर रखें और सुबह होने पर इनका सेवन कर लें।

मशरूम खाने के फायदे (Mushroom ke fayde) – Mushroom benefits in hindi.

Munakka ke fayde : वजन बड़ाने में –

यदि आप शारीरक दुर्बलता से परेशान है और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में मुनक्के का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह प्राकृतिक रूप से गलूकोज और फ्रुक्टोज़ का अच्छा स्रोत माने जाते हैं। वजन बढ़ाने के लिए 10 से 12 मुनक्कों को 3 से 4 छुआरों के साथ दूध में अच्छी तरह से पकाएं और सोने से कुछ समय पहले इस दूध को पी जाएँ। यह आपकी शारीरक दुर्बलता को दूर कर वजन बढ़ाने में सहयोग करता है।

हड्डियों के लिए –

(Dry grapes benefits in hindi) मुनक्का खाने के फायदे हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जाने जाते हैं। इसमें कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है जो कि हड्डियों के विकास के लिए आवश्यक होती है। इसके साथ ही मुनक्के में बोरान नामक तत्व मौजूद होता है जिसका मुख्य काम हड्डियों में कैल्शियम की आपूर्ति करना होता है। हर उम्र वर्ग के लोग इसका सेवन कर अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य को अच्छा बना सकते हैं।

शतावरी के फायदे (Shatavari ke fayde in hindi) – Benefits of Asparagus in Hindi.

मुनक्का खाने के फायदे आंखों के लिए –

मुनक्के का सेवन आंखों के लिए भी फायदेमंद रहता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसका सेवन आंखों की रौशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्या को दूर करने का कार्य करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट आंखों को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

सर्दी-जुकाम और बुखार में मुनक्का खाने के फायदे –

(Dry grapes benefits in hindi) मुनक्का खाने के फायदे सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, जर्मीशिडल और फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होते हैं। इसके यह गुण बाह्य और आन्तरिक संक्रमण से लड़ने में सक्षम होते हैं। यह शरीर में फैलने वाले इंफेक्शन पर काबू पाने का कार्य करते हैं।

एलोवेरा जूस पीने के फायदे (Aloe vera juice ke fayde) – Benefits of Aloe Vera Juice in Hindi.

दांतों के लिए –

दांतों के लिए भी मुनक्के का सेवन फायदेमंद (Benefits of dry grapes in hindi) साबित होता है। यह दांतों में बैक्टीरिया के कारण होने वाली समस्या को दूर करने का काम करता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल और ओलेनोलिक एसिड बैक्टीरिया की समस्या को दूर कर दांतो को स्वस्थ्य बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसका सेवन दांतों को कैविटी की समस्या से भी बचाता है।

यौन दुर्बलता दूर करे –

(Benefits of dry grapes in hindi) मुनक्का खाने के फायदे पुरुषों की यौन दुर्बलता को दूर करने का काम भी करते हैं। यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का कार्य करते हैं। इसका सेवन कामेच्छा को बूस्ट करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद एमिनो एसिड यौन दुर्बलता की समस्या से छुटकारा दिलाने का कार्य करते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए मुनक्कों को दूध में उबालें और इस दूध में शुद्ध केसर मिलाकर पी जाएँ। कुछ दिनों तक लगातार इस प्रक्रिया को दोहराएं।

बकरी के दूध के फायदे (Bakri ke dudh ke fayde) – Benefits of Goat Milk in Hindi.

मुनक्का खाने के नुकसान (munakka ke nuksan) – Side effects of dry grapes in hindi

  • अधिक मात्रा में और लम्बे समय तक इसका सेवन डायबिटीज की समस्या का कारण बन सकता है।
  • अधिक मात्रा में इसका सेवन हृदय रोग और फैटी लिवर का कारण बन सकता है।

करेले के फायदे (Karela khane ke fayde) – Bitter gourd benefits in hindi.

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *