Lifestyle

ये हैं मच्‍छर भगाने वाले 10 घरेलू पौंधे, इनके बारे में जरूर जानिये।

बरसात के सीजन में मच्छर भगाने का काम किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता, मच्छर भगाने के लिए हम अनेक प्रकार की दवाइयों का भी प्रयोग करते हैं, इनसे मच्छर कुछ समय के लिए कम तो हो जाते हैं किंतु कुछ समय बाद ये फिर से उतनी ही तादाद में दोबारा आ जातें हैं और ये मच्छर अपने साथ अनेक प्रकार की डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बिमारियों को भी साथ लाते

मच्छरों से बचने के लिए हम अनेक प्रकार की मॉस्किटो रिप्लीयन्ट क्रीम और मॉस्किटो लोशन का यूज करते हैं लेकिन कई लोगों में इसके उपयोग के पचश्यात एलर्जी, गले में खरास जैसी शिकायत भी देखी जाती है। इस लिए इस समस्या से बचने के लिए आज हम जानेंगे कैसे घर पर कुछ पौंधे लगाकर हम मच्छरों को अपने घर से दूर रख सकते हैं और अपने गार्डन की शोभा भी बड़ा सकते हैं।

Contents

मच्छर को रखें आपसे दूर ये 10 पौंधे –

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

मच्छर भगाये लेमन बाम पौंधा –

पुदीने की प्रजाति का यह पौंधा अपनी तीखी खुसबू से मच्छरों को घर से दूर रखने का काम करता है, इसकी कुछ प्रजातियों में 38% तक सिट्रोनेला की मात्रा पायी जाती है। कई कम्पनियाँ कमर्शियल उद्देश्य में भी इसका मॉस्किटो रिपलियंट्स के रूप में उपयोग करती हैं। इसके अलावा पाचन तंत्र और स्ट्रेस जैसी समस्या से पीड़ित व्यक्तियों के लिए भी इसका उपयोग फायदेमंद साबित होता है। आप अपने घर के गार्डन या गमले में इसका पौंधा लगा सकते हैं, इसके अलावा आप इसकी पत्तियों को अपने हाथ और पेअर में घिस कर मच्छरों से बच सकते हैं।

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

लैवेंडर प्‍लांट से भगाएं मच्छर –

अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर लैवेंडर मच्छर भगाने में आपकी मदद करता है। यह आसनी से उगने वाला पौंधा है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। लैवेंडर से आने वाली तेज खुसबू मच्छरों को नहीं भाती है और वो इससे दुरी बनाये रखते हैं। इसके ऑयल का उपयोग कर आप मॉस्किटो सोल्‍युशन भी बना सकते हैं जिसे पानी में मिला कर आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। मच्छर भागने के लिए आप लैवेंडर के अर्क को अपनी गर्दन, कलाई और कोहनी में भी लगा सकते हैं।

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट
courtesy google

तुलसी के पौंधे से भगाएं मच्छर –

आयुर्वेदिक गुणों का खजाना तुलसी का पौंधा भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट का काम करता है, यही कारण है कि इसका उपयोग मच्छर भगाने वाले पौंधे के रूप में भी किया जाता है। तुलसी के पौंधे को आप अपने गार्डन और गमले दोनों में अपनी सुविधा अनुसार ऊगा सकते हैं। यह सिर्फ मच्छरों को भगाने का ही नहीं अपितु सर्दी, खांसी, फीवर आदि में भी लाभ पहुँचाता है, आप इसको काढ़ा एवं चाय में मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं।

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट
courtesy google

जानें डेंगू बीमारी, इसके लक्षण, कारण और डेंगू से बचाव के घरेलु उपाय के बारे में।

सिट्रोनेला ग्रास से भगाएं मच्छर –

मच्छरों को भगाने के लिए सिट्रोनेला ग्रास का भी उपयोग कर सकते हैं। 2 मीटर लम्बी इस ग्रास में लगने वाले फ्लावर का कलर लैवेंडर के फ्लावर की तरह होता है। यह डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर को भी दूर रखती है। इसका उपयोग मच्छर मारने वाली कॉइल और अगरबत्ती में भी होता है। इसके प्लांट की तेज खुसबू मच्छरों को माफिक नहीं जाती है और वो इस से दूरी बनाये रखते हैं। आप इसे घर के गार्ड्रन और गमले में लगा सकते हैं इस ग्रास को अधिक रख रखाव की जरूरत नहीं पड़ती है।

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट
courtesy google

कैटनिप प्लांट से भगाएं मच्छर –

यह एक औषधीय प्लांट है जो की पुदीना की तरह दीखता है एक रिसर्च के अनुसार इसका असर DDT से भी 10 गुना बड़ कर होता है। यह एक अच्छे मॉस्किटो रिप्लीयन्ट का काम करता है। इसके फूल सफ़ेद और बैगनी रंग के होते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए आप इसे अपने घर के गार्डन और गमले में लगा सकते हैं।

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट है हॉर्समिंट प्‍लांट –

मच्छरों को भगाने में हॉर्समिंट प्‍लांट भी काफी कारगर सिद्ध होता है, इसकी सबसे बड़ी खासयित है कि यह उन सभी कीट, पतंगों को अपनी और आकर्षित करता है जो मच्छर के अंडे नष्ट करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पौंधा गर्म और रेतीली जलवायु वाले स्थानों में पाया जाता है। हॉर्समिंट प्‍लांट से निकलने वाली स्मैल काफी हद तक सिट्रोनेला ग्रास से मिलती है। मॉस्किटो रिप्लीयन्ट के आलावा इसका उपयोग बुखार को कम करने के लिए भी किया जाता है।

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

लेमनग्रास से भगाएं मच्छर –

बात अगर मच्छरों को भगाने कि हो और उसमें लेमनग्रास का जिक्र ना हो ऐसा सम्भव ही नहीं। लेमनग्रास से नीबू  जैसी तीखी स्मैल आती है, एक स्टडी में पता चला है कि लेमनग्रास के अर्क में सिट्रल पाया जाता है जो कि मच्छरों को दूर भगाने का काम करता है। इसके आलावा आप इसकी सूखी पत्तियों को जला कर धुवाँ भी पैदा कर सकते हैं, ये तरीका भी मच्छरों को भगाने के काम में लाया जाता है। इसे आप अपने घर के गार्डन या फिर गमले में ऊगा सकते हैं, इसे देखरेख कि ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है।

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

गेंदा का पौंधा –

हमारे ऑफिस, घर के गार्डन की शोभा बढ़ाने वाला गेंदे का पौंधा भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट का काम करता है। इस पौंधे का पाइरेथ्रम नमक तत्व कीटनाशक का भी काम करता है। गेंदे के पौंधे से निकलने वाली तेज गंध मच्छर, मक्खी और अन्य कई कीटस को पसंद नहीं आती है और वो इस से दूरी बनाये रखते हैं। आप इसे अपने घर के गार्डन या फिर गमले में ऊगा सकते हैं इसे देखरेख कि ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है।

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट है नीम का पौंधा –

अपने अनेक औषधीय गुणों के लिए मशहूर नीम का पौंधा मच्छर भगाने में भी पीछे नहीं रहता, इसमें इसे तत्व पाए जाते हैं जो अनेक प्रकार के कीट, पतंगों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। मच्छरों को भगाने के लिए आप इसके पत्तों को जला सकते हैं, इसके अलावा आप इसके तेल को किसी दिये में डाल कर उसमें बत्ती डाल कर जला लें। नीम के तेल को अपनी त्वचा पर लगा कर भी आप मच्छरों के आतंक से खुद को बचा सकते हैं।

 

मच्छर भगाने मच्छर
courtesy google

मॉस्किटो रिप्‍लीयन्‍ट है रोजमैरी का पौंधा –

यह एक ऐसा पौंधा है जिसे हम कह सकते हैं कि ये प्राकृतिक रूप से ही मॉस्किटो रिप्लीयन्ट पौंधा है। ये गर्म मौसम में होने वाला पौंधा है। इसे आप अपने घर के गार्डन और गमलों में लगा सकते हैं। अगर घर के अंदर मच्छरों कि समस्या से परेशान हैं तो आप इसे छोटे साइज के गमले में लगा कर घर के अंदर एवं अपनी किचन में भी रख सकते हैं। आप इसकी पत्तियों को जला कर उससे निकलने वाले धुवें कि मदद से भी मच्छर भगा सकते हैं।

मच्छर भगाने के घरेलू उपाय।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृप्या अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी रोचक जानकारिओं के लिए आज ही हमसे जुड़े :-                                                          Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *