विश्वभर में कोरोना महामारी संक्रमण से 3 लाख से अधिक मौतें, कई देशों में राष्ट्रीय शोक घोषित।
pinks tea - May 29, 2020 679 0 COMMENTS
विश्व में कोरोना महामारी संक्रमण लगातार जारी है। अब तक 213 से अधिक देश कोरोना महामारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सम्पूर्ण विश्व में कोरोना महामारी संक्रमण से अब तक 5,909,029 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 362,081 से अधिक लोग वायरस के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। सम्पूर्ण विश्व में अब तक 2,581,999 से अधिक लोग पूर्णतः स्वस्थ्य होकर घर वापस लौट चुके हैं। इस बीच विश्व के कई देशों द्वारा कोरोना महामारी संक्रमण के कारण जान गवां देने वाले लोगों के लिए शोक मनाया जाने लगा है।
कोरोना महामारी संक्रमण से विश्व में सबसे अधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुए है। यहाँ अब तक 1 लाख से अधिक लोगों को वायरस के चलते अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा है। वहीं अभी तक 17 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। बता दें कि 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाने के कारण अमेरिका ने राष्ट्रीय शोक संदेश जारी किया है। इससे पहले अमेरिका ने कोरोना वायरस से मरने वालों के लिए 3 दिन तक राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाये रखने का फैसला लिया था।
स्पेन ने भी कोरोना कोरोना महामारी संक्रमण से जान गवां देने वाले लोगों के लिए 5 जून तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। बता दें कि अमेरिका में कुछ समय बाद राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव भी होने वाले हैं। जानकारों के मुताबिक कोरोना वायरस का मुद्दा भी चुनाव के परिणामों पर गहरा प्रभाव डालने वाला साबित हो सकता है। इसी के चलते इन दिनों अमेरिका में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। अमेरिका में नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित प्रत्याशी जो बिडेन (Joe Biden) ने अमेरिका में 1 लाख से अधिक लोगों की मौत पर शोक संदेश वीडियो जारी कर कहा कि जो लोग भी इससे प्रभावित हुए हैं उनके नुकसान के लिए बहुत खेद है।
कोरोना वायरस से संबंधित अन्य खबरों के लिए पढ़ें –
इजरायल का दावा! बन गयी कोरोना वैक्सीन जल्द ही खत्म होगा कोरोना वायरस।
जल्द खत्म हो सकता है कोरोना, इजरायल के बाद इटली ने किया कोरोना वायरस वैक्सीन बनाने का दावा।
अमेरिका में उम्मीद की किरण बनी रेमडेसिवीर (Remdesivir) दवा इलाज के लिए मिली मंजूरी।
कोरोना: आयुष मंत्रालय ने प्रदान की चार दवाईयों को कोरोना संक्रमण के इलाज हेतु ट्रायल की अनुमति।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी करी नयी होम आइसोलेशन गाइडलाइन, जानिए क्या हैं शर्तें।
इटली में लॉकडाउन के बीच नया फैशन ट्रेंड बना त्रिकिनी (बिकनी विद मास्क)।
बड़ी खबर! देशभर में 1 जून से रोजाना 200 नॉन एसी ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी।
रेलवे ने जारी करी 1 जून 2020 से संचालित होने वाली सभी 200 ट्रेनों की लिस्ट।
विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, पढ़े नियम।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी खबर पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें.
ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :-
Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest
RELATED ARTICLES
LATEST
क्रिकेट पर 10 लाइन निबंध
May 14, 2022सेब का जूस बनाने की
May 12, 2022तरबूज का जूस बनाने की
May 6, 2022NDMA ने बताए गर्मियों में
May 5, 2022भगत सिंह पर 10 लाइन
May 3, 2022लौकी का जूस बनाने की
May 1, 2022नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर
April 30, 2022एपीजे अब्दुल कलाम पर 10
April 28, 2022गर्मियों में कौन सी सब्जी
April 27, 2022जल संरक्षण के तरीके –
April 25, 2022