Health

Mint water benefits in hindi : पुदीने का पानी पीने के फायदे।

Mint water benefits in hindi…आज हम चर्चा करेंगे पुदीने का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में। पुदीना के स्वास्थ्य लाभ से तो आप परिचित ही होंगे। यह एक औषधिय पौंधा है जिसका प्रयोग कई बिमारियों को दूर करने के लिए लिया जाता है। इसे मिंट के नाम से भी जाना जाता है। जिसका बॉटनिकल नाम मेंथा स्पाइकेटा है। पुदीना की चटनी तो आपने कभी न कभी जरूर खायी होगी। लेकिन क्या आपने कभी पुदीना पानी पिया है? गर्मियों के दिनों में पुदीने का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ लिए जा सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में पुदीना पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने, लू से बचाने और डिहाइड्रेशन से बचाने का काम करता है। इसके अलावा गर्मियों में इसका सेवन एक बेहतरीन एनर्जी रिफ्रेशमेंट ड्रिंक की तरह कार्य करता है। साथ ही इसका सेवन शरीर को तरोताजा रखता है। आईये जानते हैं पुदीने का पानी पीने से होने वाले फायदों (Mint water benefits in hindi) के बारे में।

Contents

पुदीना पानी में पाए जाने वाले पोषक तत्व –

पुदीने के पानी में फोलेट, कैल्शियम, कैरोटीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा पुदीना का पानी एंटीफंगल, एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होता है।

 पुदीने का पानी पीने
courtesy google

पुदीने का पानी पीने के फायदे (Pudina ka pani peene ke fayde) – Benefits of mint water in hindi.

डाइजेशन के लिए पुदीना पानी –

पुदीने के पानी का सेवन पेट से जुडी समस्याओं में करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाने का काम करता है। यह कब्ज, अपच, पेट में जलन, सीने में जलन, एसिडिटी, मतली, और उल्टी की समस्या को दूर करने का काम करता है।

इम्युनिटी बढ़ाये मिंट वाटर –

पुदीने के पानी का सेवन इम्युनिटी बढ़ाने का काम भी करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हानिकारक मुक्त कणों से लड़कर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं। साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो बाह्य संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पुदीना के फायदे (Pudina Ke Fayde In Hindi) – Benefits Of Mint In Hindi.

ओरल हेल्थ के लिए मिंट वाटर के फायदे –

एक अच्छी ओरल हेल्थ के लिए भी पुदीने के पानी का सेवन किया जा सकता है। इसके एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों और मसूड़ों से जुडी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। आप इसे माउथवाश की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं। यह साँसों की दुर्गंध की समस्या को भी दूर करता है।

त्वचा के लिए पुदीना के पानी के फायदे –

मिंट वाटर का प्रयोग त्वचा से जुडी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसका नियमित प्रयोग स्किन एलर्जी को दूर करता है। इसके अलावा इसका प्रयोग पिम्पल्स, झुर्रियां, टैनिंग जैसी अन्य त्वचा से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। इसका पानी प्राकृतिक रूप से ब्लड को प्यूरीफाई करता है जिससे त्वचा का रंग साफ़ होता है।

Benefits Of Mint For Skin In Hindi : त्वचा के लिए पुदीना के फायदे।

अस्थमा के रोगियों के लिए मिंट वाटर –

पुदीना पानी के स्वास्थ्य लाभ की बात करें तो जो लोग अस्थमा से जुडी समस्याओं का सामना कर रहे हैं उनके लिए भी इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। पुदीने के एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट अस्थमा के लक्षणों को कम करने का काम करते हैं। इसके अलावा यह बलगम की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

पुदीना का पानी पीने से क्या फायदा होता है?

पुदीना का पानी इम्युनिटी बढ़ाने, डाइजेशन सुधारने, त्वचा से जुडी कई समस्याओं को दूर करने और अस्थमा से जुडी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

पुदीना का शरबत पीने से क्या होता है?

पुदीना का पानी पेट से जुडी समस्याओं को दूर करने, एसिडिटी, बदहजमी और सीने में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने का काम करता है।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

One thought on “Mint water benefits in hindi : पुदीने का पानी पीने के फायदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *